सेहत
Uric Acid Removal Drinks: आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो शरीर में जमा यूरिक एसिड को निकालने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. इससे हाई यूरिक एसिड की समस्या को खत्म कर सकते हैं.
High Uric Acid: हाई प्यूरिन फूड्स खाने से हाई यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है. यूरिक एसिड शरीर में क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा हो जाता है. इसके कारण किडनी से संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. यह जोड़ों के दर्द और गठिया का कारण भी बनता है. आप इस समस्या से परेशान हैं तो आपको यूरिक एसिड को कम करने के लिए इन देसी ड्रिंक्स को पीना चाहिए. ऐसा करने से आप यूरिक एसिड को कम कर इससे होने वाली समस्याओं से बचे रह सकते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
यूरिक एसिड कम करने में मददगार है ये देसी ड्रिंक्स
ग्रीन टी है फायदेमंद
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है आप चाय की बजाय ग्रीन टी पी सकते हैं. इससे आपको यूरिक एसिड कम करने में मदद मिलेगी.
नींबू पानी पिएं
यूरिक एसिड के मरीज के लिए नींबू पानी पीना अच्छा होता है. नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण और विटामिन सी यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है.
वर्कआउट और जिम के दौरान युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, जानें कैसे करें इससे बचाव
सेब का सिरका
आप सेब के सिरका को एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा. यह बॉडी को डिटॉक्स करता है.
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए अच्छा होता है. इसे पीने से यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद मिलती है. हल्दी में कर्क्यूमिन नाम का कंपाउंड होता है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है.
अजवाइन का पानी
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो यूरिक एसिड को आसानी से कम करने में मददगार है. आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को रातभर के लिए भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को छानकर पी लें. ऐसा करने से आप हाई यूरिक एसिड की समस्या को कम कर सकते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.