Advertisement

इन आदतों को अपनाते ही कंट्रोल हो जाएगा यूरिक एसिड, बिना किसी इलाज के छूमंतर होगा जोड़ों का दर्द-सूजन

यूरिक एसिड का हाई लेवल जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट की समस्या बढ़ा देती है. इसका लगातार हाई लेवल जोड़ों को जाम कर देता है. हालांकि इस बीमारी को नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. 

Latest News
इन आदतों को अपनाते ही कंट्रोल हो जाएगा यूरिक एसिड, बिना किसी इलाज के छूमंतर होगा जोड़ों का दर्द-सूजन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूरिक एसिड शरीर में सीमित मात्रा तक जरूरी और फायदेमदं होता है, लेकिन इसका लेवल हाई होते ही शरीर के जोड़ों में दर्द, सूजन, गाउट और किडनी में पथरी की समस्या शुरू हो जाती है. इसकी वजह यूरिक एसिड की छोटे छोटे क्रिस्टल्स जोड़ों में जमने लगते हैं. यह हड्डियों में गैप पैदा करने लगते हैं. किडनी में प्यूरीन की पथरियां फिल्टर को प्रभावित करने के साथ ही फेलियर का खतरा बढ़ जाता है. इन सबके पीछे की वजह यूरिक एसिड का हाई लेवल होता है. इसे छुटकारा पाने के लिए मेडिकल में दवाई के साथ ही नेचुरल तरीका भी है. यूरिक एसिड को बिना दवा और इलाज के भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. 

एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ आदतों में बदलाव से ही व्यक्ति यूरिक एसिड लेवल बिना किसी दवाई और औषधि के कंट्रोल हो जा जाएगा. इसे किडनी प्यूरीन को आसानी से फ्लश आउट कर देगी. साथ ही जोड़ों का दर्द, सूजन भी गायब हो जाएगी. इसके लिए हाई यूरिक से जूझ रहे किसी भी शख्स को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है. नियमित रूप से रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेने और उठने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है. 

हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट के मरीजों को कितनी मात्रा में पीनी चाहिए शराब? सेहत को नहीं होगा नुकसान

सुबह उठते ही करें वर्कआउट

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए शरीर को एक्टिव कर लें. बॉउी को फिजिकली एक्टिव करते हुए सुबह उठते ही वर्कआउट करें. योगासन करने के साथ ही ध्यान करें. शाम के समय भी कम से कम दो से तीन किलोमीटर तक टहलने जाएं. ऐसा करने से यूरिक एसिड आसानी से कंट्रोल हो जाता है. इससे यूरिक एसिड शरीर में जमा नहीं होगा. साथ ही गाउट का खतरा भी कम हो जाएगा. 

नॉनवेज फूड्स और हाई प्रोटीन को करें इग्नोर

यूरिक एसिड लेवल हाई है तो नॉन वेज फूड्स के सेवन से दूरी बना लें. इसकी वजह नॉनवेज फूड में प्यूरीन बहुत हाई होता है. यह शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को हाई कर देती हे. इससे लोगों को परेशानी होने लगती है. इसे बचने के​ लिए हाई प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रॉडक्ट्स, फल और दालों को डाइट से बाहर कर दें. 

Exercise For Belly Fat: घंटों बैठने और खाने से निकल गया है पेट तो खड़े होकर करें ये 5 एक्सरसाइज, खत्म हो जाएगा Belly Fat

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

शरीर में जमा यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए पानी का अहम योगदान होता है. इसके लिए दिन में कम से कम 3 से 4 लिटर पानी पिएं. यह शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को पेशाब के रास्ते फ्लशआउट करता है. साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखता है. वहीं शरीर में पानी की कमी की वजह से यूरिक एसिड ट्रिगर हो जाता है. ऐसी स्थि​ति से बचने के लिए पानी रामबाण साबित होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement