Advertisement

CircadiaV: 14 साल के लड़के का कमाल... बनाया ऐसा अनोखा ऐप, जिससे 7 सेकेंड में लग जाएगा दिल की बीमारी का पता!

CircadiaV Detect Heart Disease: 14 साल के एक बच्चे ने दिल की बीमारियों के जोखिम को पहचानने वाला एक खास ऐप तैयार किया है, इस ऐप की मदद से 7 सेकेंड में दिल की बीमारी का पता लगाया जा सकता है...

Latest News
CircadiaV: 14 साल के लड़के का कमाल... बनाया ऐसा अनोखा ऐप, जिससे 7 सेकेंड में लग जाएगा दिल की बीमारी का पता!

unique app circadiav detects heart disease

Add DNA as a Preferred Source

दिल की बीमारी (Heart Disease) इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही है, जिसके पीछे की बड़ी वजह आजकल की खराब जीवनशैली, खानपान की गलत आदतें और कम फिजिकल एक्टिविटी शामिल है. हाल ही में 14 साल के एक बच्चे ने दिल की (App For Heart Health) बीमारियों के जोखिम को पहचानने वाला एक खास ऐप तैयार किया है, जिसकी सरहाहना आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने भी किया है. इस ऐप की मदद से केवल सात सेकंड में हार्ट डिजीज का पता लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं इस ऐप का क्या नाम है और कैसे करता है ये काम...

क्या है ये ऐप? (CircadiaV App)

बता दें कि  14 वर्षीय एनआरआई छात्र सिद्धार्थ नंदयाला ने ‘सर्कैडियाV’ नामक एक खास एआई-पावर्ड ऐप बनाया है, जिसकी मदद से 7 सेकेंड में हार्ट डिजीज का पता लगाया जा सकता है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिद्धार्थ को ऐप और इसकी विशेषताओं पर चर्चा के लिए अपने कार्यालय में बुलाया और उसकी सराहना की, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर शेयर किया है.  

कैसे काम करता है ये ऐप? 

बता दें कि सर्केडियन AI एक मेडिकल ब्रेकथ्रू है, जिससे सेकंडों में हार्ट से जुड़ी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है.  यह  स्मार्टफोन पर आधारित हार्ट साउंड रिकॉर्डिंग का उपयोग करके फर्स्ट स्टेज पर ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों का पता लगा सकता है.  

इतने मरीजों पर हुआ टेस्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 96% से ज्यादा की सटीकता के साथ इस ऐप को पहले ही अमेरिका के 15,000 से ज्यादा मरीजों और भारत के 700 मरीजों पर परीक्षण किया जा चुका है.
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement