Advertisement

इन जानलेवा बीमारियों को न्योता देते हैं अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स, आज ही इनसे पूरी तरह करें परहेज

आइए यहां जानतें कुछ जानलेवा बीमारियां के बारें में जिन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स न्योता देते हैं और जिनसे आपको आज ही पूरी तरह परहेज करना चाहिए.

Latest News
इन जानलेवा बीमारियों को न्योता देते हैं अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स, आज ही इनसे पूरी तरह करें परहेज

ultra processed foods side effects

Add DNA as a Preferred Source

आजकल अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड हमारे खानपान का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं. पैकेज्ड स्नैक्स, रेडी-टू-ईट मील, शुगर-स्वीटेंड ड्रिंक्स और फास्ट फूड स्वाद में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए धीमे जहर से कम नहीं. इनमें बहुत ज्यादा चीनी, अनहेल्दी फैट्स, फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के ज्यादा सेवन से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

किन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा 

डायबिटीज का खतरा
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. ये शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी बढ़ावा देते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इनमें ज्यादा मात्रा में चीनी और अनहेल्दी फैट्स होते है, जो शरीर के वजन को तेजी से बढ़ा सकती है.

हाइपरटेंशन
हाइपरटेंशन की समस्या भी अक्सर अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन के कारण भी हो सकती है. इन चीजों में  सोडियम बहुत ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है जिससे  हाइपरटेंशन  का खतरा बढ़ जाता है. इनमें ट्रांस फैट भी होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और धमनियों में प्लाक जमा कर सकता है.

कैंसर का खतरा
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के ज्यादा सेवन से कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. ये खाद्य पदार्थ कोलोरेक्टल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

पाचन की समस्याएं
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स पाचन के लिए बहुत हानिकारक होते है. इन फूड्स  में फाइबर की कमी होती है और ये एडिटिव्स से भरपूर होते हैं जो आंत को प्रभावित कर सकते हैं. इससे कब्ज, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम  जैसी पाचन समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.


यह भी पढ़ें:अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 मशरूम, मिलेंगे अनगिनत फायदे


मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. ये चीजें डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती हैं. ये ब्रेन फंक्शनिंग को भी प्रभावित करती हैं.

नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स लिवर के लिए खतरनाक होते हैं. इनमें फ्रुक्टोज की ज्यादा मात्रा होती है जो लिवर में फैट जमा होने का कारण बन सकती है और  नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं. अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह सिरोसिस और लिवर फेलियर का कारण बन सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement