Advertisement

Typhoid मरीज को कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, आंतों में सूजन का बढ़ जाता है खतरा

Avoid Foods In Typhoid: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल के साथ टाइफाइड का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर टाइफाइड हो जाए तो डाइट से इन चीजों को बाहर कर दें.

Latest News
Typhoid मरीज को कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, आंतों में सूजन का बढ़ जाता है खतरा

Typhoid

Add DNA as a Preferred Source

Typhoid Care Tips: दूषित पानी और खाना खाने से टाइफाइड बुखार हो सकता है. इस बीमारी को मोतीझरा, मौक्तिक, मियादी बुखार के नाम से भी जानते हैं. टाइफाइड में इसका सीधा असर पहले आंत पर पड़ता है. ऐसे में आहार का खास ध्यान रखना चाहिए. कई चीजों को खाने से आंतों में सूजन बढ़ सकती है. इससे बचने के लिए इन चीजों को खाने से बचना चाहिए.

टाइफाइड में इन चीजों को न खाएं
ऑयली फूड्स

बुखार के दौरान ऑयली चीजों का सेवन करना भी सही नहीं होता है. इससे बीमारी में समस्या बढ़ सकती है. यह आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है.

मसालेदार खाना
मिर्च, काली मिर्च, गर्म सॉस सभी गर्म और मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए. यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इन चीजों से बचने की सलाह दी जाती है.


Bad Cholesterol का खात्मा कर देगी अदरक से बनी ये खास ड्रिंक, जानें बनाने का तरीका


कच्ची सब्जियां
टाइफाइड में गोभी, शिमला मिर्च, शलजम जैसी कच्ची सब्जियों को न खाएं. इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है. इन्हें खाने से बचना चाहिए.

हाई फाइबर फूड
हाई फाइबर वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए. इससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है. टाइफाइड में गेहूं की रोटी खाने से भी बचना चाहिए.

क्या खाएं?
आपको फलों के रस, नारियल पानी, छाछ पीनी चाहिए. इसके अलावा दलिया, डेयरी प्रोडक्ट्स, और फलियां, दाल, पनीर  का सेवन करें.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement