सेहत
Acidity Home Remedies: अगर आपको चाय पीने के बाद एसिडिटी की समस्या होती है, तो यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं
चाय हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. अक्सर कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं. चाय पीने से हमारा शरीर ऊर्जावान बना रहता है. लेकिन कई लोगों को इसे पीने से एसिडिटी और सीने में जलन जैसी गंभीर समस्याएं हो जाती हैं. चाय में कैफीन और टैनिन पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर आपको भी चाय पीने के बाद एसिडिटी होती है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ घरेलू उपाय आपके लिए बेहद कारगर उपाय हो सकते हैं.
ठंडा दूध
एसिडिटी से राहत पाने के लिए ठंडा दूध काफी कारगर उपाय माना जाता है. दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो पेट में पाए जाने वाले एसिड को बेअसर करने में मदद करता है. एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप ठंडा दूध पी सकते हैं.
सौंफ का पानी
एसिडिटी से राहत के लिए सौंफ का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो एसिडिटी और पाचन की समस्याओं से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं.
अदरक की चाय
एसिडिटी के लिए अदरक की चाय पीना भी बहुत कारगर माना जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर एसिडिटी और अपच से राहत दिलाते हैं.
केला
एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप केले का सेवन भी कर सकते हैं. यह एंटासिड की तरह काम करता है, जो पेट में पाए जाने वाले एसिड को बेअसर कर देता है.
यह भी पढ़ें:Pippali Health Benefits: औषधीय गुणों का खजाना है पिप्पली, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप
पानी पिएं
एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप चाय के बाद एक गिलास पानी पी सकते हैं. यह पेट के एसिड को पतला करता है, जिससे सीने की जलन और एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है.
नारियल पानी
एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नारियल में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो पेट के एसिड को संतुलित रखते हैं. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है जिससे पेट को ठंडक मिलती है और एसिडिटी से राहत मिलती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.