Advertisement

Tobacco Diseases: कैंसर समेत कई समस्याओं का कारण बन सकता है तंबाकू, ऐसे छोड़े लत

Mouth Cancer: तंबाकू खाना जानलेवा साबित हो सकता है. तंबाकू उत्पाद के रैपर पर भी इसकी वार्निंग होती है. लेकिन कई लोग इसका खूब सेवन करते हैं. इससे कैंसर समेत कई समस्याएं हो सकती हैं.

Latest News
Tobacco Diseases: कैंसर समेत कई समस्याओं का कारण बन सकता है तंबाकू, ऐसे छोड़े लत

Tobacco and Cancer

Add DNA as a Preferred Source

Tobacco Causes Cancer: आजकल आपको अधिकतर लोग तंबाकू, गुटखा और सिगरेट का नशा करते हुए दिख जाएंगे. तंबाकू-सिगरेट के नशे की लत युवाओं में काफी तेजी से फैल रह है. तंबाकू-सिगरेट के पैकेट पर कैंसर की वार्निंग होती है बावजूद इसके लोग इसका खूब सेवन करते हैं. यह न सिर्फ कैंसर, बल्कि और भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

तंबाकू से हो सकती हैं ये बीमारियां
सांस की परेशानी

तंबाकू का सेवन फेफड़ों की सेहत के लिए खतरनाक होता है. यह अस्थमा का कारण बन सकता है ऐसे में सांस लेने में परेशानी होती है.

हार्ट डिजीज

तंबाकू खाना हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है. इससे ब्लड वेसल्स को नुकसान होता है. ब्लड फ्लो धीमा होने और रुक जाने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है.


सेहत के लिए मुसीबत बन सकती है Omega 3 Fatty Acid की कमी, इन चीजों से होगी पूर्ति


कब्ज की समस्या

यह मुंह समेत गले, पेट और अग्न्याशय के कैंसर का कारण बन सकता है. इसके अलावा पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाता है. यह कब्ज का कारण बन सकता है.

प्रजनन संबंधी समस्या

यह पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को कम करता है. इसके कारण गर्भपात और बच्चे में जन्मजात विकृतियों का खतरा रहता है.

मस्तिष्क रोग

दिमाग की सेहत के लिए भी तंबाकू खतरनाक होता है. इससे मस्तिष्क ब्लीडिंग, स्ट्रोक और अल्जाइमर रोग का खतरा रहता है. इससे दिमाग की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है.

तंबाकू की लत दूर करने के लिए टिप्स

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें और नशे की चीजों से दूरी बनाएं. अपनी डाइट में बदलाव करें और हेल्दी चीजों का आहार का हिस्सा बनाएं. तंबाकू के विज्ञापनों से दूरी बनाएं. आप नशा छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा मेडिकल ट्रीटमेंट और नशा मुक्ति केंद्र का सहारा ले सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement