Advertisement

Diabetes Control Tips: ब्लड में उफान मारते शुगर को सोख लेगी ये हरी सब्जी, नेचुरली डायबिटीज होगी मैनेज

Which leafy vegetable absorb Blood Sugar: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक वैज्ञानिकों को कोई पक्का इलाज नहीं मिल पाया है. ऐसे में इस लाइफस्टाइल डिजीज के साथ जीना आसान नहीं है लेकिन कुछ चीजे ऐसी हैं जिनसे नेचुरली ब्लड शुगर को काम किया जा सकता है.

Latest News
Diabetes Control Tips: ब्लड में उफान मारते शुगर को सोख लेगी ये हरी सब्जी, नेचुरली डायबिटीज होगी मैनेज

डायबिटीज में शुगर को कम करती है ये सस्ती सी सब्जी

Add DNA as a Preferred Source

Tips to control diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक कोई पक्का इलाज वैज्ञानिकों के पास नहीं है. ऐसे में इस जीवनशैली से जुड़ी बीमारी के साथ जीना आसान नहीं है. आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि क्या खाएं और क्या नहीं. क्योंकि कुछ चीजें जहां ब्लड में शुगर लेवल को हाई करती हैं, वहीं कुछ चीजें शुगर को खून से सोखकर शरीर से बाहर कर देती हैं. कुल मिलाकर ये शरीर में इंसुलिन की कमी को पूरा करने का काम करती हैं. तो चलिए जानें कौन सी वो सब्जी जो शुगर के मरीजों के लिए वरदान है.

ये सब्जी है पत्तागोभी. डायबिटीज रोगियों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. पत्तागोभी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं. 

पत्तागोभी रोज खाने के ये फायदे जान लें 
 
डायबिटीज में प्रभावी:
यदि आपको डायबिटीज है और आप ग्लूकोज के बढ़ने से डरते हैं, तो अपने नियमित आहार में गोभी को शामिल करना शुरू करें क्योंकि इस सब्जी में एंटीहाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो चीनी सहनशीलता में सुधार करता है और इंसुलिन के स्तर को भी बढ़ाता है.

कब्ज से छुटकारा पाएं:
पत्तागोभी हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है क्योंकि इसमें फाइबर, एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. अगर आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आज ही पत्तागोभी खाना शुरू कर दें.
 
अपना वजन नियंत्रित रखें:
आज के समय में वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या बन गई है, इससे बचने के लिए हम हेल्दी डाइट का चुनाव करते हैं, ऐसे में पत्ता गोभी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और यह आपके पेट और कमर के आसपास चर्बी भी नहीं बढ़ाती.
 
बदलते मौसम में अक्सर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पत्तागोभी को अपने नियमित आहार में शामिल करना चाहिए. इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल से लेकर वेट लॉस तक में फायदेमंद होती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें. 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement