Advertisement

Walk Boost Brain: हेल्थ से लेकर ब्रेन तक पर होता है वॉक का असर, इतनी देर की वॉक से तेजी से काम करता है दिमाग

इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. दिन भर में सिर्फ कुछ मिनट की वॉक आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है. यह हार्ट से ब्लड प्रेशर तक को सही रखता है. इससे न सिर्फ आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. 

Latest News
Walk Boost Brain: हेल्थ से लेकर ब्रेन तक पर होता है वॉक का असर, इतनी देर की वॉक से तेजी से काम करता है दिमाग
Add DNA as a Preferred Source

हर दिन वॉक करना बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद होता है. वॉक करने से न सिर्फ व्यक्ति का वजन कंट्रोल होता है. इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. दिन भर में सिर्फ कुछ मिनट की वॉक आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है. यह हार्ट से ब्लड प्रेशर तक को सही रखता है. इससे न सिर्फ आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. यह मेंटल हेल्थ को भी सही बनाएं रखता है. इससे नींद सही रहती है. फिटनेस रुटीन में वॉक जरूर शामिल करें. आइए जानते हैं वॉक से आपका दिमाग कैसा रहता है...

हाल ही में सामने आई स्टैनफोर्ड की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन कुछ देर वॉक करने से दिमाग की गतिविधि​यां उत्तेजित होने लगती है. इससे व्यक्ति की मानसिक ​स्थिति में सुधार होने लगता है. यह मेंटल हेल्थ को बूस्ट करता है. हर दिन वॉक करने से आपकी क्रिएटिविटी भी बढ़ती है. दिमाग को एक्टिव और क्रिएविट बनाना है तो वॉक जरूर करें. इसके लिए आपको लंबी चौड़ी वॉक नहीं बल्कि 10 से 15 मिनट की तेज वॉक करना सही रहता है. 

30 मिनट वॉक के लाभ

अगर कोई व्यक्ति दिन भर में सिर्फ 30 मिनट के लिए वॉक करता है. इससे उसका वजन तो सही रहता ही है. मेंटल स्ट्रेस को भी कम करती है. तेज वॉक करने से कौलोरी बर्न होने के साथ ही मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है.  इससे पाचन दुरुस्त होता है. हार्ट हेल्दी बना रहता है. गैस ब्लोटिंग से लेकर एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती. 

सिर्फ 15 मिनट की वॉक में मिलते हैं इतने फायदे

वहीं अगर आप हर दिन खाना खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट की वॉक करते हैं तो बॉडी फिट बनी रहती है. इसके साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. साथ ही मांसपेशियां ग्लूकोज को अवशोषित कर लेती है. इससे शुगर लेवल कम होता है. डायबिटीज मरीजों के लिए खाने के बाद वॉक जरूर करना चाहिए. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)   

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement