सेहत
Japanese technique reduce nerve tension: अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं हो रहा और नसों का संकुचन या तनाव बढ़ गया है तो जापानी टेक्निक को अपना कर देंखें. ये बीपी को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो रही है.
Japanese walking technique for high blood pressure: आजकल हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बन गई है. बढ़ता ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे हृदय, गुर्दे और मस्तिष्क को प्रभावित करता है. इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. वहीं, इसे नियंत्रित करने के लिए दवाओं के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव भी बेहद ज़रूरी है.
ये स्पेशनल टेक्निक क्या है?
जापानी शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए एक खास तकनीक विकसित की है. इसे 'इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग' नाम दिया गया है. आइए जानें कि इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग क्या है और यह ब्लड प्रेशर नियंत्रण को कैसे प्रभावित करती है.
इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग क्या है?
इंटरवल वाकिंग यानी कुछ समय की अंतराल पर चलने का प्रशिक्षण जापानी प्रोफेसरों हिरोशी नोज़े और शिज़ुए मसुकी द्वारा 2007 में विकसित किया गया था. इस तकनीक में, चलने को दो भागों में विभाजित किया जाता है.
इंटरवल वॉकिंग कैसे करें?
तेज़ चलनाः 3 मिनट तक तेज चलें, ताकि आपकी सांसें थोड़ी तेज हो जाएं और हृदय गति बढ़ जाए.
धीरे-धीरे चलना: इसके बाद 3 मिनट तक धीरे-धीरे और आराम से चलें.
इस विधि को 5 बार दोहराया जाता है. यानी कुल 30 मिनट की पैदल यात्रा होती है, जिसमें 15 मिनट तेज़ चलना और 15 मिनट धीमी गति से चलना शामिल है.
ब्लड प्रेशर को कैसे नियंत्रित किया जाता है?
शोध रिपोर्टों के अनुसार, जब आप इंटरवल वॉकिंग करते हैं, तो शरीर की रक्त वाहिकाएँ सक्रिय हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है. इंटरवल वॉकिंग करने से सिस्टोलिक बीपी लगभग 9 mm Hg और डायस्टोलिक बीपी लगभग 5 mm Hg तक कम किया जा सकता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर समय-समय पर बढ़ जाता है, तो आप इस वॉकिंग ट्रिक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. इसके ज़रिए आपको कुछ ही महीनों में आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. यह तकनीक शरीर की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है, जो हाई बीपी के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है.
इसके कई अन्य लाभ भी हैं
शुरू कैसे करें?
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.