सेहत
भारतीय घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है. ये मसाले स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें लौंग भी शामिल है. लौंग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई तरह से बेहतर बनाती है. लौंग में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसके औषधीय गुणों के कारण इसे एक बेहतरीन दर्द निवारक भी माना जाता है. इसका इस्तेमाल खासतौर पर दांत दर्द के लिए किया जाता है.
भारतीय घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है. ये मसाले स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें लौंग भी शामिल है. लौंग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई तरह से बेहतर बनाती है. लौंग में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसके औषधीय गुणों के कारण इसे एक बेहतरीन दर्द निवारक भी माना जाता है. इसका इस्तेमाल खासतौर पर दांत दर्द के लिए किया जाता है.
लौंग ही नहीं, बल्कि इसके पानी के भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं. रोज़ सुबह लौंग का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है. लौंग का पानी पीने के फ़ायदों को इंस्टाग्राम पर @sonianarangsdietclinics अकाउंट से शेयर किया गया है. आइए जानते हैं लौंग का पानी पीने के क्या फ़ायदे हैं और इसे कैसे पिएं.
क्या आप लौंग का पानी पीने के अद्भुत फायदे जानते हैं?
सोनिया नारंग ने अपनी पोस्ट में बताया कि दो हफ़्ते तक लौंग का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. लौंग में मौजूद यूजेनॉल फेफड़ों को साफ़ करता है और आंतों के कीड़ों को मारता है. लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को साफ़ करते हैं और लिवर को डिटॉक्सीफाई करते हैं. इसके अलावा, लौंग में मौजूद शामक गुण तनाव कम करने और बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं.
लौंग के पानी के फायदे
प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए: लौंग का पानी पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है. लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
पाचन क्रिया में सुधार: लौंग का पानी पाचन क्रिया में सुधार करता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व पाचन एंजाइम्स को बढ़ाते हैं, जिससे गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
वजन घटाने में मददगार: लौंग का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को तेजी से जलाता है. इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है.
गले में दर्द और खराश: लौंग का पानी गले के दर्द और खराश को कम करने का काम करता है. लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो गले में बैक्टीरिया और संक्रमण को खत्म करने में मदद करते हैं.
शरीर में सूजन कम करता है: लौंग के पानी का सेवन करने से शरीर में सूजन कम करने में भी मदद मिलती है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं.
लौंग का पानी कैसे तैयार करें
2 लौंग लें और उन्हें एक कप पानी में लगभग 5-7 मिनट तक उबालें.
इसे थोड़ा ठंडा होने दें और गरमागरम पी लें. सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीना ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है.
इसके अलावा दो लौंग को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसे पी लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.