Advertisement

High Cholesterol Drinks: गर्मियों में ठंडा होने के लिए न पिएं ये 5 ड्रिंक्स, बैड कोलेस्ट्रॉल से भर जाएंगी ध​मनियां, दिल को कर देंगी बीमार

नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हाई होते ही ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करने लगता है. यह दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है.

Latest News
High Cholesterol Drinks: गर्मियों में ठंडा होने के लिए न पिएं ये 5 ड्रिंक्स, बैड कोलेस्ट्रॉल से भर जाएंगी ध​मनियां, दिल को कर देंगी बीमार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Cool Summer Drinks Can Increase Cholesterol) गर्मियों के मौसम चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग खाना खाने से ज्यादा ठंडी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं. ये बॉडी ​को डिहाइड्रेट करने के साथ ही ठंडा भी करती हैं, लेकिन कुछ ड्रिंक्स ऐसी भी हैं, जो कुछ देर के लिए आपको ठंडक तो जरूर पहुंचाएंगी, लेकिन आपकी नसों को जाम कर देगी. इन ड्रिंक्स को पीने से नसों में वसा जम जाता है, जिसे हम बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं. यह धमनियों में जमकर नसों को धीरे धीरे ब्लॉक कर देता है. इसे दिल ब्लड सर्कुलेशन डाउन हो जाता है. इसके साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है. कोलेस्ट्रॉल के हाई होने पर ध​मनियां ब्लॉक हो जाती है. ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक आ जाती है, जिसे मौत तक का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली ड्रिंक्स...

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज बना देंगे ये ड्रिंक्स

Diabetes Spikes Causes: डायबिटीज मरीज भूलकर भी न खाएं इन 3 आटे से बनी रोटियां, डेंजरस लेवल पर पहुंच जाएगा Blood Sugar

आइसक्रीम वाले ड्रिंक्स

गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही आइसक्रीम की सेल कई गुणा बढ़ जाती है. इसकी वजह लोग गर्मी से राहत पाने के लिए आइस​​क्रीम को डाइट में शामिल कर लेते हैं. कुछ लोग इसका सेवन दिन से लेकर रात के खाने के बाद तक कई बार करते हैं. ऐसा करने से कुछ देर के लिए ठंडक तो जरूर मिलती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है. यह बेहद नुकसानदायक साबित होती है. 

Karela Paratha Benefits: नाश्ते में जमकर खाएं ये पराठा, कंट्रोल में रहेंगे कोलेस्टॉल और ब्लड शुगर, जानें बनाने का तरीका और फायदे 

मलाई मक्खान वाली ड्रिंक्स

लस्सी से लेकर छाछ में स्वाद बढ़ाने के लिए मलाई और मक्खन शामिल किया जाता है. कुछ दुकानदार इसकी मात्रा को बहुत ज्यादा कर देते हैं. यह पीने में तो स्वाद लगती है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती है. इसे धमनियों के ब्लॉकेज की समस्या खड़ी हो जाती है. 

नारियल और काजू वाले ड्रिंक्स 

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन नारियल काजू ड्रिंक्स बहूत ज्यादा गाढ़े और मीठे होते हैं. इसकी वजह से ब्लड शुगर प्रभावित होता है. यह फैट के कणों को भी स्पाइक करते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के​ लिए इ​न ड्रिंक्स को पीने से बचाव करना चाहिए. 

Hair Fall Remedies: झड़ते-रूखे बालों को जड़ों से मजबूत और शाइनी बना देंगे ये लाल रंग के फूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हाई फैट मिल्क

हाई फैट मिल्क स्वाद में लाजवाब होता है. यह सेहत के लिए भी सही होता है, लेकिन एक सीमित मात्रा तक. इसका ज्यादा सेवन भी मोटापा बढ़ाने के साथ ही को कोलेस्ट्रॉल हाई कर  देता है. यह फैट नसों की दीवारों पर चिपक कर उन्हें ब्लॉक करने लगता है. ऐसी स्थिति से बचने के​ लिए लो फैट वाले दूध का सेवन करना ही फायदेमंद होता है. 

चाय और कॉफी

ज्यादातर घरों में चाय और कॉफी दोनों का ही ज्यादा चलन है. लोगों की सुबह ही चाय की चुस्की के साथ होती है, लेकिन यह ज्यादा चाय आपकी सेहत बिगाड़ सकती है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित कर सकती है. कॉफी में डाइटरपीन कंपाउंड होते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को पचाने वाले पदार्थों के उत्पादन को दबा देता है. इसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. साथ ही चाय पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement