Advertisement

Litchi Side Effects: गर्मियों में इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये रसदार फल, सेहत के लिए होता है बेहद नुकसानदायक

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही मौसमी फलों में शामिल लीची मार्केट में आ गई है. बहुत से लोग इस रसदार फल को खाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका ज्यादा सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Litchi Side Effects: गर्मियों में इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये रसदार फल, सेहत के लिए होता है बेहद नुकसानदायक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Litchi Side Effects Harmful For These People) गर्मियों के मौसम में ज्यादातर मौसमी रसदार फलों की धूम मच चम जाती है. इनमें आम तरबूज, खरबूज से लेकर लाल रंग की लीची भी शामिल है. बेहद रसदार होने की वजह से लीची को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. यह बड़ों से लेकर बच्चों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होती है. इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी है. गर्मियों में यह फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही लाभदायक होता है, लेकिन इसे खाने के कुछ नुकसान भी है.

कुछ लोगों के लिए लीची का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. इनमें डायबिटीज से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं का होना है. एक्सपर्टस की मानें तो इन लोगों को भूलकर भी लीची का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं किन लोगों को लीची से दूरी बनाना बेहतर होता है.  

इन लोगों को कम या नहीं खानी चाहिए लीची

डायबिटीज मरीज

डायबिटीज मरीजों को गलती से भी लीची का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. इसकी वजह लीची में नेचुरल शुगर का होना है. इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर हाई हो सकता है. ऐसे में लीची खाने से पहले या उसके बाद शुगर लेवल जरूर जांच लें. 

स्किन एलर्जी

स्किन डाॅक्टर बताते हैं कुछ लोगों को स्किन की एलर्जी होती है. ऐसे लोगों की सेहत के लिए लीची नुकसानदायक हो सकती है. लीची का सेवन करने पर स्किन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है. एलर्जी के साथ ही खुजली या दाने हो सकते हैं. ऐसी समस्या से निपटने के लिए लीची का कम सेवन ही बेहतर है. 

हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है, उन्हें लीची का ज्यादा सेवन नुकसान दे सकता है. यह बीपी को बैलेंस करने की जगह इसका मीठा स्वाद हाई लेवल पर पहुंचा सकता है, जो सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक है. 

पेट की परेशानी

अगर पेट में पाचन, कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो लीची का सेवन करने से बचाव करना ही बेहतर है. अन्यथा लीची के खाने पर दस्त या मतली जैसी परेशानी बन सकती है. यह आपकी दिक्कत को बढ़ा सकती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement