Advertisement

Spices Benefits In Summer: गर्मियों में इन मसालों का सेवन है फायदे का सौदा, शरीर को ठंडा और पाचन तंत्र तक को रखते हैं दुरुस्त

गर्मियों में खानपान का बेहद ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे में ज्यादातर लोग मसालों का सेवन करने से बचते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ मसाले ऐसे हैं जो गर्मियों में आपको नुकसान पहुंचाने की जगह बाॅडी और पेट को अंदर से ठंडा रखेंगे. 

Spices Benefits In Summer: गर्मियों में इन मसालों का सेवन है फायदे का सौदा, शरीर को ठंडा और पाचन तंत्र तक को रखते हैं दुरुस्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मियों में स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए हमें खानपान का बहुत ज्यादा रखना पड़ता है. इसकी वजह गर्म तासीर वाली चीजों से लेकर डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हमें बहुत ज्यादा बीमारी कर सकती हैं. इसी को देखते हुए लोग मसालों से दूरी बना लेते हैं. यह जरूरी भी है, लेकिन कई ऐसे मसाले हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं. इसकी वजह इन मसालों की तासीर का ठंडा होना भी है. आइए जानते हैं वो मसाले जो जमकर खाने पर भी नुकसान नहीं देते हैं. 

गर्मियों में भी खा सकते हैं ये मसाल

सौंफ

माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल की जानें वाली सौंफ अपनी महक के साथ ही खाने का स्वाद बढ़ा देती है. यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है. ज्यादातर लोग सौंफ का सेवन खाने के बाद करते हैं. इसे गर्मी में भी खाना बेहद फायदेमंद है. इसकी वजह सौंफ की तासीर का ठंडा होना है. यह पेट में जाकर ठंडक पहुंचाती है. इसके साथ ही गैस से लेकर एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को खत्म कर देती है. यह आंतों में होने वाली जलन को भी कम कर देते हैं. 

अमचूर

अमचूर को पाउडर सब्जियोें में खटापन लाने के लिए किया जाता है. यह पेट के लिए भी फायदेमंद होता है. कच्चे आम को सुखाने के बाद अमचूर का पाउडर बनाया जाता है. यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. 

इलायची

दिखने में बेहद छोटी सी इलायची खाने का स्वाद बढ़ाती है. यह बाॅडी टेपरेंचर को भी कंट्रोल में करती है. इसके नियमित सेवन से एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या खत्म हो जाती है. गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बाॅडी से लेकर पेट के लिए फायदेमंद होता है. यह बाॅडी को डिटाॅक्स रखती है. ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल सब्जी से लेकर चाय और खीर समेत दूसरे व्यंजनों में किया जाता है. 

धनिया

धनिया कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर कर देते हैं. इसका सेवन करने से मेटाबाॅलिज्म फास्ट हो जाता है. यह पाचन तंत्र को बूस्ट करता है. इसके साथ ही टाॅक्सिन को बाहर कर देता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement