Advertisement

Oils For Healthy Heart: 'आपके दिल को फिट रखेंगे ये 5 तेल, जरा भी नहीं बढ़ेगा बैड कोलेस्ट्रॉल', डॉ श्रीराम नेने की बड़ी सलाह

आज के समय में बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी दिल के मरीज होते जा रहे हैं. हाल ही में कई युवाओं की मौत हार्ट अटैक और स्ट्रोक से हुई है. इसके पीछे की वजह उल्टा सीधा खानपान भी है. ऐसे में आप अपने हार्ट को हेल्दी बनाएं रखने के लिए इन 5 तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest News
Oils For Healthy Heart: 'आपके दिल को फिट रखेंगे ये 5 तेल, जरा भी नहीं बढ़ेगा बैड कोलेस्ट्रॉल', डॉ श्रीराम नेने की बड़ी सलाह
Add DNA as a Preferred Source

These 5 Good For Heart Health: बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक के चलते मौत के मुंह में जा रहे हैं. इसकी वजह नसों में गंदगी और बैड कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल होना है, जो खून में घुसकर नसों के अंदर जमकर ब्लड सर्कुलेशन को बंद कर देता है. हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक का यह मुख्य कारण है. एक्सपर्ट्स की मानें तो नसों में जमने वाली वसा गंदगी की मुख्य वजह बहुत अधिक तला भूलना और आॅयली फूड का इस्तेमाल करना है, जो आपके दिल के लिए घातक बन जाते हैं. 

ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि खाना बनाने से लेकर खाने में कौन सा तेल इस्तेमाल करें, जो आपके लिए सेहतमंद और दिल को फिट बनाएं रखें. इस पर माधुरी दीक्षित के पति सर्जन डॉ श्रीराम नेने ने 5 ऐसे तेल के नाम बताएं हैं,​ जिन्हें खाने में इस्तेमाल करने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल जरा भी नहीं बढ़ता. यह आपके शरीर से लेकर दिल को स्वस्थ बनाएं रखते हैं. आइए जानते हैं वो 5 तेल, जो नुकसानदायक साबित नहीं होते हैं. 
हेल्दी हार्ट के लिए 5 बेस्ट कुकिंग ऑयल
​
​दिल के मरीजों के लिए बेस्ट है सरसों का तेल

डॉ श्रीराम नेने ने बताया कि दिल के रोगों से बचने से लेकर दिल को फिट रखने के लिए आप सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन कर सकता हैं. इसमें मोनो अनसैचुरेटेड और पॉली अनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को सही बनाएं रखते हैं. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है. इसके साथ ही बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन से बचाता है. सरसों का तेल डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है. 

जैतून का तेल भी है फायदेमंद

ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल भी दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. यह नसों में गंदे वसा को जमने से रोकता है. हालांकि इसे हाई टेंप्रेचर कुकिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह हार्ट के लिए अमृत के समान होता है. यह आपकी स्किन और हेयर को भी स्मूथ रखता है. इसे सलाद में डालकर भी खाया जा सकता है. 

ग्राउंडनट ऑयल भी है बेस्ट

अगर आप दिल के मरीज है या फिर अपने दिल को हेल्दी बनाएं रखना चाहते हैं तो डाइट में ग्राउंडनट ऑयल से बना खाना शामिल कर सकते हैं. यह मूंगफली और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर नट्स से बनाया जाता है. इसमें हेल्दी फैट्स के साथ ही ओमेगा 6 जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो दिल के साथ ही दिमाग को भी अच्छा रखते हैं. 

हाई कोलेस्ट्रॉल में खाएं राइस ब्रान ऑयल

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो डाइट में राइस ब्रान ऑयल को शामिल कर सकते है. यह ऑयल हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए दवा का काम करता है. कई रिसर्च में सामने आया है कि यह तेल डेंसिटी लिपिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बूस्ट करता है. यह हार्ट हेल्थ के लिए बेहद कारगर साबित होता है. 

तिल का तेल भी है लाभदायक

तिल का तेल भी बेहद लाभदायक होता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही दिल को अच्छा रखता है. तिल के तेल में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी होती है, जो दिल को बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं.
 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement