सेहत
Infected Saline Bottle: हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तमिलनाडु में सलाइन की बोतल से 8 लोगों की मौत हो गई थी, इन मौतों का कारण 'न्यूरोमेलियोइडोसिस' नाम की एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण बना...
Tamil Nadu 8 Patient Die Due to Infected Saline Bottle- हाल ही में आई एक नई मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 2023 में तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के वानीयंबादी शहर में दांतों का इलाज कराने गए 8 लोगों की मौत हो गई थी, इन मौतों का कारण 'न्यूरोमेलियोइडोसिस' नाम की एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण बना, जो एक नॉर्मल सेलाइन की बोतल से फैला. चौंकाने वाली बात यह है कि इस खतरनाक बीमारी और मौतों के बारे में सरकार की किसी भी एजेंसी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीमारी का फैलाव डेंटल क्लिनिक में साफ-सफाई और स्टरलाइजेशन की सही व्यवस्था न होने की वजह से हुआ था, यह जांच CMC Vellore, ICMR-एनआईई और तमिलनाडु के लोक स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला उपकरण (पेरीओस्टियल एलेवेटर) को साफ किए बिना सलाइन की बोतल खोलने के लिए इस्तेमाल किया गया था, फिर उसी बोतल को बंद कर दिया गया और उसमें मौजूद सलाइन को क्लिनिक ने दोबारा इस्तेमाल किया गया. इसकी वजह से कम से कम 10 मरीजों को गंभीर इनफेक्शन हो गया, जिनमें से 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इस घटना में मृत्यु दर 80% रही.
जांच से पता चला है कि इस बैक्टीरिया में एक ऐसा विशेष जीन है, जो इसे मस्तिष्क पर सीधे और आक्रामक तरीके से हमला करने की क्षमता देता है. मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को न्यूरोमेलिओइडोसिस कह जाता है. यह एक गंभीर संक्रमण है और बर्कहोल्डरिया स्यूडोमैली नामक बैक्टीरिया के कारण फैलता है. बता दें कि यह बैक्टीरिया आमतौर पर मिट्टी और गंदे पानी में मिलता है.
दिखे थे ये लक्षण
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे जूझ रहे मरीजों में बुखार और सिरदर्द के बाद कुछ को बोलने में दिक्कत, देखने में समस्या और चेहरे की मांसपेशियों का कमजोर पड़ने जैसे लक्षण महसूस हुए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जुलाई 2022 से अप्रैल 2023 के बीच, शोधकर्ताओं ने न्यूरोमेलियोइडोसिस नाम की बीमारी के 21 मामले पाए और इनमें से 10 मरीज डेंटल क्लिनिक गए थे, जिनमें से कुल 9 मौतें हुई हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.