Advertisement

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का खजाना भी है इमली, जानिए फायदे और कैसे करें सेवन

Tamarind Benefits: इमली सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है. आइए यहां जानते हैं कि इमली का सेवन सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचाता है.

Latest News
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का खजाना भी है इमली, जानिए फायदे और कैसे करें सेवन

tamarind benefits

Add DNA as a Preferred Source

इमली एक ऐसा फल है जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है. भारतीय व्यंजनों में इसका इस्तेमाल मीठे-खट्टे स्वाद को बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमली सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है. इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसकी चटनी से लेकर शरबत तक सेहत को कई कमाल के फायदे पहुंचाते हैं. आइए यहां जानते हैं कि इमली सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है और इसका सेवन किस तरह किया जा सकता है.

इमली के स्वास्थ्य लाभ

पाचन को मजबूत करें 
इमली को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें डायटरी फाइबर होता है जो डाइजेशन में मदद करते है. यह कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाती है और गट हेल्थ को भी सही रखती है.

इम्यूनिटी बढ़ाएं 
इमली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इमली का सेवन करने से आप कई तरह की मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं.

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
इमली के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स होते है जो कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है, जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है.

ब्लड शुगर में कारगर 
इमली ब्लड शुगर को कंट्रोल करन में कारगर हो सकती है. इसमें ऐसे गुण होते है जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है.


यह भी पढ़ें:ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए हर दिन कितने लीटर पानी की है जरूरत


वजन घटाने में 
वजन घटाने के लिए इमली का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें हाइड्रोक्सीसिट्रिक एसिड होता है, जो भूख कम करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है. इसमें जो फाइबर पाया जाता है वो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.

कैसे करें इमली का सेवन
इमली खाने का सबसे आम और आसान तरीका है इसकी खट्टी-मीठी चटनी बनाकर खाना. आप इमली की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं. ये दोनों ही चीजें स्वाद में लाजवाब होती हैं. गर्मी के मौसम में आप इमली का शरबत पी सकते हैं. यह एक तरोताजा और सेहतमंद ड्रिंक है जो आपको चिलचिलाती गर्मी से बचाने में मदद करता है. इमली का इस्तेमाल कुछ सब्जियों और दालों में खट्टापन लाने के लिए भी किया जाता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement