Advertisement

Stomach Cancer की ओर इशारा करते हैं चेहरे पर दिखने वाले ये लक्षण, भारी पड़ सकती है अनदेखी 

Stomach Cancer Symptoms: आज हम आपको चेहरे पर दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जो पेट के कैंसर की ओर इशारा करते हैं.

Latest News
Stomach Cancer की ओर इशारा करते हैं चेहरे पर दिखने वाले ये लक्षण, भारी पड़ सकती है अनदेखी 

पेट के कैंसर के लक्षण 

Add DNA as a Preferred Source

Stomach Cancer Symptoms On Skin And Face- गैस्ट्रिक कैंसर, जिसे पेट का कैंसर (Stomach Cancer) भी कहा जाता है एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें स्टमक (Stomach) की लाइनिंग में असामान्य सी कोशिकाएं बढ़ने लगती है, जो पेट के अंगों को प्रभावित करती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर अन्य कैंसर (Cancer)  की तरह स्टमक कैंसर (Gastric Cancer) के भी शुरुआती लक्षण नहीं दिखते हैं, जिससे पेट में बन रहे कैंसर की पहचान कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. 

ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों (Stomach Cancer Symptoms)के बारे में बता रहे हैं, जो पेट के कैंसर की ओर इशारा करते हैं. इन लक्षणों की मदद से आप समय रहते टेस्ट करवा सकते हैं कि कहीं आपको स्टमक कैंसर तो नहीं... 

कई तरह के होते हैं स्टमक कैंसर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टमक कैंसर कई तरह का होता है, इसमें प्राइमरी गैस्ट्रिक लिम्फोमा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर और न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर आदि शामिल हैं. इन सारे कैंसर में सबसे ज्यादा लोगों को एडिनोकारसिनोमा होता है. 

बता दें कि पेट से जुड़े कैंसर होने पर स्किन पर कई लक्षण दिखने लगते हैं. अगर आपको भी चेहरे और स्किन पर ये लक्षण दिखें तो तुरंत किसी एक्सपर्ट् से मिलें और इसके जांच कराएं.


यह भी पढ़ें: जीभ से खून निकलना किस बीमारी का है संकेत? जानें क्या है इससे बचाव का आसान तरीका


 

स्किन पर दिख सकते हैं ये लक्षण 
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गैस्ट्रिक कैंसर की वजह से स्किन की काफी गंभीर बीमारी हो जाती है और स्किन के साथ पूरे शरीर में इसके लक्षण दिखने लगते हैं, खासतौर से चेहरे पर ये समस्या तेजी से उभरती है. इस स्थिति में त्वचा पर छोटे उभरे थक्के, सूजन और त्वचा उखड़ने लगती है. साथ ही स्किन पर खुजली भी तेजी से होती है. 

इन लक्षणों को भी न करें अनदेखा
पेट के कैंसर में केवल त्वचा पर ही नहीं बल्कि अन्य कई लक्षण नजर आते हैं, इनमें भूख ना लगना, पेट में दर्द, बैचेनी, पेट में सूजन महसूस होना, अचानक से वजन कम होना, मिचली, उल्टी (कई बार उल्टी में खून भी निकलता है), हीमोग्लिबीन की कमी, हर वक्त गैस, ब्लॉटिंग, अपच होना, बहुत कम मात्रा में खाने से ही पेट भरा-भरा महसूस होना आदि लक्षण शामिल हैं. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement