Advertisement

Liver Cancer: किन लोगों को होता है लिवर कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा? जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Liver Cancer Symptoms: लिवर कैंसर अक्सर धीरे-धीरे विकसित होती है और इसके शुरुआती लक्षण भी बहुत हल्के होते हैं. इस वजह से अधिकतर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं...

Latest News
Liver Cancer: किन लोगों को होता है लिवर कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा? जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Liver Cancer

Add DNA as a Preferred Source

खराब खानपान और जीवनशैली में हो रहे बदलाव के कारण आजकल लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से अपना शिकार बना रही है. लिवर कैंसर (Liver Cancer) का इनमें से एक है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर कैंसर एक गंभीर रोग है, जो यकृत यानी लिवर (Liver Problem) की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि के कारण होता है. 

चिंता की बात यह है कि यह समस्या अक्सर धीरे-धीरे विकसित होती है और इसके शुरुआती लक्षण (Liver Cancer Symptoms) भी बहुत हल्के होते हैं. इस वजह से अधिकतर लोग इन लक्षणों (Liver Health) को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं इसके लक्षण क्या हैं और किन लोगों को लिवर कैंसर का खतरा अधिक होता है. 

किन लोगों को होता है लिवर कैंसर का खतरा अधिक?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंबे समय तक शराब का अत्यधिक सेवन करने वाले, हेपेटाइटिस बी या सी से संक्रमित व्यक्ति, सिरोसिस से जूझ रहे लोग, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति में इसका खतरा अधिक होता है. इसके अलावा जिनके परिवार में पहले किसी को लिवर कैंसर रहा हो उनमें भी लिवर कैंसर का जोखिम हो सकता है. जहरीले रसायनों, जैसे अफ्लाटॉक्सिन के संपर्क में रहने वाले लोगों में लिवर कैंसर का खतरा रहता है. 

क्या हैं लिवर कैंसर के शुरूआती लक्षण? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर कैंसर के आम लक्षणों में पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में लगातार दर्द या भारीपन होना सबसे आम लक्षण है, वहीं अचानक वजन घटना, भूख में कमी आना और लगातार थकान की समस्या हो सकती है. इसके अलावा कई मामलों में पीलिया हो सकता है. 

वहीं पेट में सूजन आना, मूत्र का रंग गहरा व मल का रंग हल्का हो सकता है. ऐसे में अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत सावधान हो जाएं, क्योकि ये इस ओर संकेत करते हैं कि लिवर सामान्य रूप से कार्य नहीं कर रहा है.

कैसे करें बचाव? 

लिवर कैंसर से बचने के लिए हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं और हेपेटाइटिस सी से बचाव के लिए संक्रमित रक्त और सुइयों से दूर रहना जरूरी है. शराब का सेवन सीमित करें, छोड़ दें तो ज्यादा बेहतर है. इसके अलावा मोटापा नियंत्रित रखें और संतुलित, पोषक आहार लें. 

इसके अलावा जिन लोगों को खतरा अधिक है, उन्हें साल में एक या दो बार लिवर की जांच करानी चाहिए, जिसमें लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड कराना शामिल है. 


(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement