Advertisement

Stress और Skin से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है Sunbath, मिलते हैं कई और भी फायदे 

Sunbathing Time Of Day: हर मौसम में थोड़ी देर का सन बाथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है. हालांकि इसका एक सही समय और सही तरीका है. आइए जानें इसके बारे में...

Latest News
Stress और Skin से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है Sunbath, मिलते हैं कई और भी फायदे 

 Sunbathing Time Of Day

Add DNA as a Preferred Source

अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में धूप का मजा लेते हुए नजर आते हैं, कड़ाके की ठंड में हल्की धूप (Sun Bath) लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है. लेकिन, आपको बता दें हर मौसम में थोड़ी देर का सन बाथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है. हालांकि इसका एक सही समय और  (Sunbathing Time Of Day) सही तरीका है. ऐसे में आइए जान लेते हैं गर्मी और सर्दियों के मौसम में धूप में बैठने के फायदे क्या हैं और इसका सही समय क्या है...

कब लें धूप?  
बता दें कि गर्मियों में धूप लेने का सही समय सुबह का होता है क्योंकि इस वक्त तापमान कम होता है. ऐसे में इस समय सुबह 7 से 8 बजे के बीच 15 से 20 मिनट का धूप लेना फ़ायदेमंद होता है. वहीं ठंड के मौसम में धूप लेने का सही समय सुबह 8 से 11 बजे के बीच होता है. इस समय 20 से 30 मिनट की धूप जरूर लें. 

क्या हैं इसके फायदे  

- विटामिन डी का अच्छा स्रोत धूप ही है, धूप से भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मज़बूत करने में हमारी मदद करता है. 

- रोजाना थोड़ी देर धूप सेंकने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है और इससे कई तरह की छोटी मोटी बीमारियां दूर होती हैं.  

- इतना ही नहीं धूप सेंकने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है, इससे न केवल पाचन सुधरती है बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं. 

- वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक थोड़ी देर धूप सेंकने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा ग्लो करती है.  

-  इसके अलावा धूप सेंकने से मेलाटोनिन हॉर्मोन बनता है और इससे अच्छी नींद आती है और मानसिक तनाव भी कम होता है. 

मिलते हैं ये फायदे 
वहीं धूप सेंकने से वजन नियंत्रण में रहता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है. इसके अलावा इससे जोड़ों का दर्द और अन्य शारीरिक दर्द से आराम मिलता है. इतना ही नहीं डायबिटीज़ और दिल के मरीज़ों के लिए भी सुबह की धूप सेंकना फ़ायदेमंद माना जाता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement