सेहत
Gut Cleansing Remedies: पेट में जमा गंदगी और आंतों को साथ करने के लिए रात को दही के साथ इन चीजों को सेवन करना चाहिए. इन्हें खाने से सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा.
Stomach Problems: खराब खानपान और बदलता लाइफस्टाइल लोगों के लिए समस्या का कारण बनता है. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसके कारण पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उल्टा-सीधा खा लेने से कब्ज की दिक्कत हो सकती है. यह पेट की बीमारियों को जन्म देता है. आपको पेट से संबंधी दिक्कत होती है और पेट साफ नहीं होता है तो दही के साथ इन चीजों का सेवन करें. इन्हें खाने से पेट को अच्छे से साफ कर सकते हैं. इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच, एसिडिटी को दूर कर सकते हैं. चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं.
दही खाना पेट के लिए अच्छा होता है. दही में प्रोबायोटिक्स पेट और आंत के लिए लाभकारी होते हैं. यह पेट में फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं. इससे पाचन बेहतर होता है और पेट अच्छा रहता है. दही खाने से एसिडिटी, पेट दर्द और गैस की समस्या को कम कर सकते हैं. आप पेट को साफ करने के लिए दही का सेवन इन चीजों के साथ कर सकते हैं. इन चीजों को दही में मिक्स कर रात को खाकर सो जाएं. इसके बाद पेट साफ होगा.
आप अजवाइन पाउडर और काले नमक को दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं. अजवाइन और काले नमक को मिलाकर खाने से पाचन अच्छा रहता है. यह पेट को साफ करता है.
बार-बार पेशाब आने की समस्या से हैं परेशान तो इन उपायों से करें कंट्रोल, मिलेगी राहत
पेट के लिए इसबगोल की भूसी खाना अच्छा होता है. दही के साथ इसबगोल की भूसी खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है. आप इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण में आंवला, हरड़ और बहेड़ा होती है. पेट साफ करने के लिए आपको दही के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए. दही में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर इसका सेवन करें.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.