Advertisement

Spider Bite Treatment: मकड़ी ने काटा, 16 साल के लड़के की किडनी हो गई फेल! जानिए इससे बचने का क्या है तरीका 

Spider Bite Home Remedy: हाल ही में एक 16 साल के लड़के को मकड़ी के काटने की वजह से गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है. आइए जानते हैं अगर मकड़ी काट ले तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए, इससे बचाव के तरीके क्या हैं..

Latest News
Spider Bite Treatment: मकड़ी ने काटा, 16 साल के लड़के की किडनी हो गई फेल! जानिए इससे बचने का क्या है तरीका 

Spider Bite Home Treatment

Add DNA as a Preferred Source

Spider Bite Home Treatment: आमतौर पर मकड़ियों को खतरनाक नहीं माना जाता है. लेकिन, आपको बता दें कि कुछ ऐसी मकड़ियां भी होती हैं, जो जहरीली होती हैं और इनका काटना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. कई मामलों में मरीज की इससे जान भी चली जाती है. बता दें हाल ही में एक 16 साल के लड़के को मकड़ी के काटने की वजह से गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह से लड़के की किडनी खराब हो गई. 

दरअसल मकड़ी के काटने के बाद लड़के के शरीर में एंटीबायोटिक्स ने भी काम करना बंद कर दिया था. ऐसे में लड़के को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान पता चला कि लड़के की किडनी खराब हो गई है.  

मकड़ी का काटना 

बता दें कि घर में जो मकड़ी पाई जाती है, वो उतनी जहरीली नहीं होती है और न ही उनके काटने से किसी तरह की गंभीर समस्या होती है. लेकिन, अगर जहरीली मकड़ी काट ले तो इससे गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक मकड़ी के काटने का पता तुरंत नहीं लगता. इसलिए कई बार इससे समस्या बढ़ जाती है. 

मकड़ी काटने के लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मकड़ी के काटने के 30 मिनट से लेकर 2 घंटे के अंदर लक्षण नजर आ सकते हैं. इस स्थिति में सूजन, काटने वाले जगह पर दर्द या उसका सुन्न होना, खुजली, त्वचा में जलन, लाल चकत्ते जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. कई बार मकड़ी इतनी जहरीली होती है कि बुखार तक चढ़ जाता है. ऐसे में आपको ये लक्षण दिखें तो इसपर तुरंत ध्यान दें.  

क्या है इसका इलाज?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मकड़ी काटने का इलाज दो-तीन बातों पर निर्भर करता है. इसमें पहला है कि किस तरह की मकड़ी ने काटा है, दूसरा जख्म कितना गहरा है और तीसरा है मकड़ी के काटने और इलाज करवाने के बीच कितनी देर हुई. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इलाज किया जाता है. बता दें कि जहरीली मकड़ी के काटने पर डॉक्टर एंटीबायोटिक्स देते हैं, ताकि कोई दूसरी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन इससे न हो.

मकड़ी काटे तो क्या करें? 

मकड़ी के काटने वाली जगह पर लाल या बैंगनी रिंग बन जाता है. इस स्थिति में सबसे पहले उस भाग को पानी और साबुन से साफ करें ताकि सारा जहर, गंदगी या बैक्टीरिया हट जाए और फिर काटने वाली जगह को धोने के बाद उस जगह पर आइस पैक रखें. साथ ही इसपे पट्टी बांधे ताकि घाव पर बाहरी गंदगी न चिपके. इसके अलावा बैंडेज लगाने से पहले मेडिकेटेड क्रीम जरूर लगाएं. इसके साथ होम ट्रीटमेंट भी करें, जैसे-

अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

इस स्थिति में एसेंशियल ऑयल लगा सकते हैं, इससे दर्द कम होगा. इसके अलावा गुलाब का तेल लगाने से दर्द में राहत मिलेगी, कैमोमाइल लोशन से सूजन और जलन दूर होगी, लैवेंडर तेल दर्द कम करने में मददगार है, एलोवेरा जेल लगाने जलन कम होगा और जख्म जल्दी सूखेगा. आलू काटकर इंफेक्टेड एरिया पर लगाएंगे तो राहत मिलेगी. मकड़ी काटने की जगह पर नमक रगड़ने से जहर कम हो सकता है. घर में मिलने वाली आम मकड़ियों के काटने पर ये उपाय अपनाए जा सकते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement