Advertisement

पेट की इस परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं सोनिया गांधी, गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेहत को लेकर दिया अपडेट

Sonia Gandhi Hospitalized Delhi Ganga Ram Hospital: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में दिक्कत के चलते बीते रविवार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest News
पेट की इस परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं सोनिया गांधी, गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेहत को लेकर दिया अपडेट

Sonia Gandhi Health Update

Add DNA as a Preferred Source

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीते रविवार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोनिया गांधी को पेट में दिक्कत के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. बता दें कि, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है.

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट

सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है. डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. सोनिया गांधी अठहत्तर बरस की हो चुकी हैं. उनकी मेडिकल जांच, बीते 9 जून को भी इसी अस्पताल में हुई थी. मेडिकल जांच से दो दिन पहले, यानी 7 जून को शिमला के IGMC यानी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब उन्हें हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत हुई थी. इस वक्त सोनिया निजी यात्रा पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी में थीं. IGMC के मुताबिक, सोनिया गांधी का रक्तचाप बढ़ा हुआ था, लेकिन बाकी सेहत सामान्य थी. 


सुबह खाली पेट ही कर लें Diabetes का इलाज, इन 5 चीजों को खाने से काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल


पहले भी हुई थी तबियत खराब

2023 में भी सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था. तब उन्हें सांस संबंधी परेशानी थी. तब के मेडिकल बुलेटिन में बताया था कि उनका इलाज टेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में चल रहा है. डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगातार निगरानी कर रही है. उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था. बता दें कि बीते कुछ बरस से सोनिया गांधी की तबीयत नासाज रह रही है. 2022 में हुए कोरोना संक्रमण के बाद से ही उनकी सेहत का यह हाल बना हुआ है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement