Advertisement

Causes of Cancer: सिगरेट, शराब, High BMI बनी कैंसर की मुख्य वजह, Research में हुआ खुलासा

Smoking, Alchohol का ज्यादा करने से कैंसर का खतरा बढ़ रहा है, ऐसा हम नहीं बल्कि अध्ययन कह रहा है. साल 2019 के आंकड़े बताते हैं कि इनकी वजह से ही कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें हुई थी, जानिए यह रिसर्च क्या कहती है

Causes of Cancer: सिगरेट, शराब, High BMI बनी कैंसर की मुख्य वजह, Research में हुआ खुलासा

सिगरेट, शराब, BMI बनी कैंसर की मुख्य वजह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजकल कैंसर (Cancer) की बीमारी बहुत ही आम होती जा रही है, इसके पीछे की वजह पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. हालिया एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि Smoking, Drinking, और हाई BMI ही कैंसर के प्रमुख कारण (Causes of Cancer) बन रहे हैं. जी हां सुनकर लग रहा होगा कि यह तो बहुत ही आम वजहें हैं, जबकि आज की लाइफस्टाइल इन चीजों से ही जुड़ी है. चलिए इस अध्ययन को गहराई से समझते हैं कि आखिर इन कारणों को ही क्यों कैंसर की प्रमुख वजह बताया गया है. 

अध्ययन के अनुसार दुनिया में कैंसर से मौत के (Death from Cancer) प्रमुख कारणों में धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन शामिल हैं. शोध पत्रिका ‘लांसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार धूम्रपान, शराब का सेवन, शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बॉडी मास इंडेक्स) का अधिक होना साल 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 44.5 लाख लोगों की कैंसर से मौत के लिए जिम्मेदार थे.बीएमआई (BMI) एक माप है,जिसमें किसी व्यक्ति के वजन और उसकी लंबाई के आधार पर दुबलेपन और मोटापे (Obesity) को मापा जाता है. 

यह भी पढ़ें- - स्किन केयर के लिए अपनाएं एलोवेरा और नीम के पत्ते एक साथ

यह भी पढ़ें- कैसे होता है पेट का कैंसर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन’(आईएचएमई) के निदेशक क्रिस्टोफर मुरे ने कहा कि अध्ययन से पता चलता है कि कैंसर का खतरा एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य चुनौती है और यह खतरा दुनियाभर में बढ़ रहा है. अध्ययन के सह-वरिष्ठ लेखक मुरे ने कहा, धूम्रपान वैश्विक स्तर पर कैंसर के लिए प्रमुख जोखिम कारक बना हुआ है. ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरी एंड रिस्क फैक्टर्स’ (जीबीडी) 2019 के अध्ययन के परिणामों का उपयोग करते हुए, अनुसंधानकर्ताओं ने जांच करके बताया कि कैसे 34 व्यावहारिक, पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक जोखिम कारकों ने 2019 में 23 प्रकार के कैंसर के कारण मौत के मामलों को बढ़ाया और स्वास्थ्य को प्रभावित किया

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि तंबाकू और शराब का सेवन, असुरक्षित यौन संबंध और आहार संबंधी जोखिम जैसे कारक वैश्विक स्तर पर कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार थे.

यह भी पढ़ें- लिंग में छोटी सी गांठ या सूजन बन सकती है घातक, इन लक्षणों से पहचानें और तुरंत करें इलाज

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement