सेहत
Sleep Duration And Early Death: एक नई स्टडी के मुताबिक, अगर आप 9 घंटे से ज्यादा या 7 घंटे से कम सोते हैं, तो इससे समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानें 5 टिप्स, जिससे नींद बेहतर हो सकती है.
Sleep Duration And Early Death: हेल्दी और फिट रहने के लिए अच्छी नींद लेना काफी जरूरी है, हालांकि आपको बता दें कि जरूरत से ज्यादा या कम नींद भी हमारे हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है. आमतौर पर वयस्कों को रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है. एक नई स्टडी के मुताबिक, अगर आप 9 घंटे से ज्यादा या 7 घंटे से (Sleep) कम सोते हैं, तो इससे आप केवल थका हुआ नहीं महसूस करते हैं बल्कि इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. स्टडी में दावा किया जा रहा है इससे जल्दी मौत का खतरा भी बढ़ जाता है.
PubMed में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना 7 घंटे से कम सोने वाले वयस्कों में समय से पहले मौत का खतरा 14% ज्यादा होता है, बनिस्बत उन लोगों के जो रोज 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करते हैं. इसके अलावा हर रात 9 घंटे या उससे ज़्यादा सोने वालों में यह खतरा 34% तक बढ़ जाता है. चिंता की बात यह है कि ज्यादा नींद का असर महिलाओं पर पुरुषों की तुलना में ज़्यादा देखा जाता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींद सिर्फ शरीर को आराम नहीं देती, बल्कि यह याददाश्त, मूड, मेटाबॉलिज़्म (पाचन प्रक्रिया) और दिल की सेहत का भी ख्याल रखती है. ऐसे में नींद की कटौती से ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है, इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और दिल पर भी जोर पड़ता है. वहीं दूसरी ओर ज्यादा नींद लेने से सूजन (inflammation) और दिमागी कमजोरियां जैसे भूलने की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, पर अधिकतर स्वस्थ वयस्कों को रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है, इसके लिए सबसे अहम बात है नींद में नियमितता. क्योंकि कभी बहुत कम और कभी बहुत ज़्यादा सोने की आदत शरीर के लिए खतरनाक बनने लगता है.
- हर दिन एक ही समय पर उठने और सोने की आदत डालें, छुट्टियों में भी यही समय रखें.
- रात में सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं.
- देर रात भारी खाना या कॉफी पीना नींद में बाधा डालता है, इसलिए रात में हेल्दी खाएं और जल्दी खाएं.
- सुबह की सैर या धूप वाली खिड़की के पास बैठने से शरीर की प्राकृतिक घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) ठीक होती है
- इसके अलावा दोपहर में थोड़ी देर की झपकी ठीक है, पर ज्यादा देर सोए तो रात को नींद नहीं आएगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.