Advertisement

Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क

Sleep Deprived Country: रिपोर्ट्स की मानें तो 60% भारतीय नींद की कमी से जूझ रहे हैं या रोज रात में 6 घंटे से कम सोते हैं. जापान के बाद दूसरा सबसे ज्यादा नींद से वंचित देश अब भारत को माना जा रहा है. आइए जानते हैं इससे किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है...

Latest News
Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क

Sleep Deprivation, Sleep Deprived Country

Add DNA as a Preferred Source

जापान के बाद दूसरा सबसे ज्यादा (Sleep Deprived Country) नींद से वंचित देश अब भारत को माना जा रहा है, रिपोर्ट्स की मानें तो 60% भारतीय नींद की कमी से जूझ रहे हैं या रोज रात में 6 घंटे से कम सोते हैं. इसके कारण लोगों में कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींद (Sleep Deprivation) की कमी से केवल थकान और डार्क सर्कल्स ही नहीं होते, बल्कि इसके गंभीर दीर्घकालिक असर भी हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं नींद की कमी की वजह से आपकी सेहत को क्या-क्या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है और नींद में सुधार कैसे करें... 

इम्यूनिटी पर नेगेटिव असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप रोज-रोज 6 से 7 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा नींद की कमी मोटापे का कारण भी बन सकती है, जिससे गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ता है. ऐसे में नींद से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं. 

इन गंभीर बीमारियों का बढ़ता है खतरा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींद की कमी की वजह से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ सकता है और इससे दिल की सेहत भी कमजोर हो सकती है, जिसकी वजह से आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। ऐसे में इन बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो नींद से जुड़ी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए. 

मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है बुरा असर

नींद की कमी न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपके दिमाग पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है, यह तनाव का कारण बन सकती है, साथ ही एंग्जायटी, पैनिक अटैक और डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है. ऐसे में नींद की कमी के कारण मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है. 

बेहतर नींद के लिए क्या करें? 

नींद को बेहतर करने के लिए कैफीन का कम सेवन करें और सोने का निश्चित समय तय करें और उसका पालन करें. इसके अलावा सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी आदि स्क्रीन का इस्तेमाल न करें. साथ ही आरामदायक गद्दे में पैसा खर्च करें. ये पैसा नींद में निवेश की तरह होगा.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement