Advertisement

Stroke Symptoms: लो बीपी नहीं, स्ट्रोक के अलार्मिंग साइन हैं ये लक्षण, ऐसे करें बचाव

Stroke Symptoms: आज हम आपको कुछ ऐसे अलार्मिंग साइन के बारे में बताने जा रहे है, जो स्ट्रोक आने पर महसूस होते हैं. इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए... 

Latest News
Stroke Symptoms: लो बीपी नहीं, स्ट्रोक के अलार्मिंग साइन हैं ये लक्षण, ऐसे करें बचाव

Stroke Warning Signs

Add DNA as a Preferred Source

Stroke Symptoms- स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क का रक्त प्रवाह रुक जाता है. आमतौर पर लोग इसके लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं.  अधिकतर मामलों में ये धीरे-धीरे नहीं बल्कि अचानक शुरू होता है,  ऐसी स्थिति में एक अजीब सी सुन्नता, जुबान का लड़खड़ाना या अचानक चक्कर जैसे लक्षण महसूस हो सकते है. 

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही अलार्मिंग (Stroke Sign) साइन के बारे में बताने जा रहे है, जो स्ट्रोक आने पर महसूस होते हैं. इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए... 

शुरुआती लक्षणों को पहचानें   

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्रोक के लक्षण अचानक और चुपचाप शुरू हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में चेहरे का एक हिस्सा लटक जाना, हाथ-पैर में सुन्नता, बोलने में कठिनाई, चक्कर आना या देखने में परेशानी होना आम है. ये लक्षण इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. आमतौर पर कई लोग इन संकेतों को सामान्य थकावट या लो बीपी समझकर इग्नोर कर देते हैं, यह खतरनाक हो सकता है.

 इससे बचने का एक आसान तरीका है, जिसे कहा जाता है F.A.S.T. इसका मतलब है Face Drooping, Arm Weakness, Speech Difficulty, Time To Call Emergency.

हर मिनट है किमती

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्रोक के हर मिनट में मस्तिष्क की लाखों कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी इलाज शुरू होता है, उतनी ही ज्यादा रिकवरी की संभावना होती है.  इसे समय को “Golden Hour” कहा जाता है, क्योंकि पहले 60 मिनट स्ट्रोक के मरीज के लिए सबसे अहम होते हैं. ऐसे में किसी भी स्थिति में इलाज के लिए देरी नहीं करनी चाहिए. 

स्ट्रोक से कैसे करें बचाव

स्ट्रोक से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, रोज हल्का व्यायाम करें, कम नमक और संतुलित आहार का सेवन करें. इसके अलावा ब्लड प्रेशर की नियमित जांच, स्ट्रेस मैनेजमेंट, और पर्याप्त नींद बेहद लेना भी बेहद जरूरी है. शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं. इसके अलावा नियमित मेडिकल चेकअप से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement