सेहत
Intestine Swelling: अगर आपको ये संकेत दिखें तो तुरंत इसपर ध्यान दें, क्योंकि यह पेट और आंतों में सूजन के संकेत हो सकते हैं. आइए जानें यह समस्या कैसे दूर होगी..
अक्सर कई बार लोगों को पेट और आंतों में सूजन (Swelling In Stomach) की समस्या हो जाती है, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. खराब खानपान, तनाव, या संक्रमण इनमें से एक हैं. अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण गंभीर (Intestine Swelling) समस्याएं पैदा हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो आंत और पेट में सूजन की ओर इशारा करते हैं..
अगर आपको ये संकेत दिखें तो तुरंत (Intestine Swelling Sign) इसपर ध्यान दें. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट में इन चीजों को शामिल कर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
आंतों में सूजन के लक्षण
यह भी पढ़ें: 5 तरह की मछलियां, जिन्हें खाने से घोड़े जैसा तेज दौड़ता है दिमाग, बढ़ता है Brain Power
क्या करें?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, इससे पेट और आंतों की सूजन दूर होगी, गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ेंगे और खराब बैक्टीरिया खत्म होंगे. इसके अलावा पानी ज्यादा पीएं और खाना धीरे-धीरे चबा चबाकर खाने की आदत डालें. साथ ही खाने में फाइबर से भरपूर चीजें खाएं और डाइट में प्रोटीन ज्यादा शामिल करें.
इन चीजों का करें सेवन
दही और छाछ का करें सेवन: आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ पिएं, इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ेंगे हैं, आंत हेल्दी रहेगी.
यह भी पढ़ें: Diabetes का जोखिम हो जाएगा कम, रोज इतनी देर जरूर करें एक्सरसाइज
प्याज और लहसुन खाएं: कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों की सेहत में सुधार आता है. इसके लिए रोज सुबह 2 कली लहसुन चबा लें और खाने में 1 कच्चा प्याज जरूर खाएं.
साबुत अनाज का करें सेवन: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंतों की सेहत के लिए साबुत अनाज बहुत फायदेमंद होता है, साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हेल्दी आंतों के लिए जरूरी माने जाते हैं.
हरी सब्जियों का करें सेवन: खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी और पत्तेदार सब्जियां शामिल करें, इससे आंतों को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.