Advertisement

Influenza Flu Symptoms: ठंड बढ़ते ही तेजी से पांव पसार रहा है सीजनल फ्लू, लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

Symptoms of Influenza Flu: सर्दी का मौसम शुरू होते ही और ठंड बढ़ते ही इन्‍फ्लूएंजा फ्लू ने दस्‍तक दे दी है. ऐसे में इससे बचाव के लिए इसके लक्षणों के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

Influenza Flu Symptoms: ठंड बढ़ते ही तेजी से पांव पसार रहा है सीजनल फ्लू, लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

sign of influenza flu 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, दरअसल जब भी मौसम बदलता है तो मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं. आज हम बात कर रहे हैं इन्‍हीं में से एक गंभीर बीमारी रेस्पिरेटरी संक्रमण यानी इन्‍फ्लूएंजा (Influenza Flu) फ्लू के बारे में. पिछले कुछ दिनों में सर्दी का मौसम शुरू होते ही और ठंड बढ़ते ही इन्‍फ्लूएंजा फ्लू ने दस्‍तक दे दी है. ऐसे में बच्‍चे हों या बड़े लगभग सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं. बता दें कि भारत ही नहीं चीन में भी खासतौर पर बच्‍चों में एक रहस्‍यमयी निमोनिया (Influenza Treatment) या फ्लू के फैलने की खबरों के बाद डब्‍ल्‍यूएचओ और भारत सरकार ने भी सभी से एहतियात बरतने की अपील की है. ऐसे में इससे बचाव के लिए इसके लक्षणों के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

क्या है सीजनल फ्लू

बता दें कि सीजनल फ्लू एक संक्रामक रोग है और खांसी या छींक के माध्‍यम से एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में फैल सकता है. इतना ही नहीं इससे एक बार संक्रमित होने के बाद यह 5-7 दिन तक रहती है. बता दें कि यह किसी भी उम्र में और किसी भी स्थिति में हो सकती है. इसकी मृत्‍यु दर कम है लेकिन यह एक दूसरे से बड़ी जनसंख्‍या में फैल सकती है. ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना और फ्लू या रेस्पिरेटरी संक्रमण के मरीज से उचित दूरी बनाए रखना बहुत ही जरूरी है.

Planet Saturn: कुंडली में शनिदेव है मेहरबान तो कर लें ये 6 कारोबार, रातों रात भर जाएगी तिजोरी

रेस्पिरेटरी संक्रमण या सीजनल फ्लू के लक्षण

  • बुखार
  • बेचैनी
  • बहुत ज्‍यादा कमजोरी महसूस होना
  • उल्‍टी आना और जी मिचलाना.
  • छीक आना
  • ज्यादा दिनों तक सूखी खांसी रहना
  • भूख न लगना 
  • ठंड लगने की समस्या

Fruits For Skin:सर्दियों में पाना चाहते हैं चमकदार और सॉफ्ट स्किन तो खाना शुरू कर दें ये 5 फ्रूट्स, बिना क्रीम लगाएं ग्लो करेगा Face

जानिए ऐसी स्थिति में क्‍या करें, क्‍या नहीं

-ऐसे में जब भी आप खांसें या छीकें तो अपनी नाक और मुं‍ह को साफ कपड़े या रुमाल से जरूर ढके
-अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार साफ करते रहें
-अपनी आंखें नाक और मुंह को बिना जरूरत छुने से बचें
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अगर जा ही रहे हों तो मास्‍क पहनकर जाएं
-साथ ही फ्लू से जूझ रहे व्‍यक्ति से दूरी बनाकर रखें.
-इसके अलावा पूरी नींद लें ताकि शारीरिक रूप से एक्टिव रह सके
-पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीएं और पोषण से भरपूर ताजा खाना खाएं
-सार्वजनिक जगहों पर न थूकें और गंदगी न फैलाएं
-इसके अलावा जहां रेस्पिरेटरी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की संख्‍या हो वहां जाने से बचें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement