Advertisement

What Is Bone Death: क्या है हड्डियों को खत्म कर देने वाली बीमारी बोन डेथ? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Avascular Necrosis: एवैस्कुलर नेक्रोसिस को आम भाषा में हड्डियों (Death Of Bone) के मरने की बीमारी भी कहते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय...

Latest News
What Is Bone Death: क्या है हड्डियों को खत्म कर देने वाली बीमारी बोन डेथ? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Avascular Necrosis Symptoms

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  एवैस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) हड्डियों से जुड़ी एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिससे हड्डियों के टिश्यू डेड होने लगते हैं. बता दें कि जेनेटिक कारणों, खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी और शराब आदि का बहुत ज्यादा सेवन करने से इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल खानपान का खास (Avascular Necrosis) ख्याल रखें. बता दें कि इस बीमारी में सही समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीज की मौत भी हो सकती है. एवैस्कुलर नेक्रोसिस को आम भाषा में हड्डियों (Death Of Bone) के मरने की बीमारी भी कहते हैं. वहीं खून की कमी के कारण इसका खतरा सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं कि एवैस्कुलर नेक्रोसिस क्या है और इसका इलाज क्या है...

क्या है एवैस्कुलर नेक्रोसिस (Avascular Necrosis AVN)

बता दें कि एवैस्कुलर नेक्रोसिस के कारण हड्डियों में ब्लड सप्लाई रूकने की वजह से हड्डियों के टिश्यूज मरने लगते हैं, इस बीमारी को ऑस्टियोनेक्रोसिस (Osteonecrosis) भी कहा जाता है और इसमें हड्डियां धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं. बता दें कि अधिकतर मामलों में एवैस्कुलर नेक्रोसिस की बीमारी स्टेरॉयड दवाओं का अधिक सेवन करने की वजह से होती है. वहीं अत्यधिक शराब का सेवन करने वालों को भी यह बीमारी हो सकती है. इसके अलावा इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा 30 से 35 साल की उम्र में रहता है. 

यह भी पढ़ें : अनिद्रा, गठिया और खराब पाचन समेत इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है जायफल, ऐसे करें इस्तेमाल   

​एवैस्कुलर नेक्रोसिस के सामान्य लक्षण

  • जांघ और कूल्हे की हड्डियों में तेज दर्द उठना 
  • चलने में दिक्कत होना
  • सोते जागते समय लगातार दर्द रहना
  • कंधे, घुटने, हाथ और पैरों में दर्द
  • जोड़ों में लगातार दर्द होना

यह भी पढ़ें : बाल झड़ने पर सिर पर दिखाई देने लगे हैं गोल-गोल पैच? हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जानें लक्षण

​कैसे करें बचाव और क्या है इसका इलाज

सबसे पहले तो आप इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जिन लोगों को भी ये समस्या है वे तुरंत एमआरआई करवाएं और बिना देर दिए डॉक्टर से संपर्क करें ताकि समय रहते समस्या का निदान किया जा सके. क्योंकि सही समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है. वहीं शुरूआती स्टेज में इस बीमारी का पता चलने पर इलाज में आसानी होती है. बता दें कि एवैस्कुलर नेक्रोसिस का इलाज शुरूआती स्टेज में स्टेम सेल थेरेपी के माध्यम से किया जाता है और हर स्टेज में इसका इलाज अलग-अलग हो सकता है.  

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement