Advertisement

Brinjal Side Effects: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं बैंगन, दोगुनी बढ़ सकती है समस्या

Brinjal Side Effects: आइए जानते हैं किन लोगों को बैंगन नहीं खाना चाहिए, बैंगन के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और किन स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही शरीर पर इसके किन अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है... 

Latest News
Brinjal Side Effects: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं बैंगन, दोगुनी बढ़ सकती है समस्या

Brinjal Side Effects 

Add DNA as a Preferred Source

Brinjal Side Effects- बैंगन की सब्जी कई लोगों को खूब पसंद आती है, बैंगन का भरता से भुजिया तक लोग कई तरह से इसे खाने में शामिल करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि बैंगन कुछ लोगों के लिए सेहत के लिहाज से खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी बैंगन खाना पसंद करते हैं तो पहले जान लें कि किन बीमारियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए. तो आइए जानते हैं बैंगन के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और किन स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही शरीर पर इसके किन अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है... 

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए बैंगन

गैस और पेट दर्द से हैं परेशान तो ना खाएं बैंगन: बैंगन में पाया जाने वाला सॉलनिन कुछ लोगों के लिए पाचन समस्याएं पैदा करता है. इससे गैस और ब्लोटिंग की बढ़ा सकता है.   

डिप्रेशन और स्ट्रेस में बैंगन बन सकता है ट्रिगर: इसके अलावा सोडियम तनाव और डिप्रेशन को ट्रिगर कर सकता है, कुछ स्टडी बैंगन के कुछ तत्व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. 

किडनी स्टोन के मरीजों के लिए नहीं है बैंगन: इसके अलावा किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो बैंगन से दूरी बनाना समझदारी होगी, इससे बार-बार संक्रमण भी हो सकता है. 

स्किन एलर्जी और खुजली की हो सकती है शुरुआत: बैंगन खाने के बाद आपको स्किन पर खुजली, लालपन, चकत्ते, आंखों में जलन या सूजन महसूस होती है तो यह एलर्जी के संकेत हो सकता है और इस स्थिति में तुरंत बैंगन खाना बंद कर दें और डॉक्टर से परामर्श लें. 

इन समस्याओं में न करें सेवन 

इसके अलावा बवासीर या पाइल्स की समस्या है तो बैंगन खाना आपकी स्थिति को और खराब कर सकता है, इसके अलावा गर्म तासीर से आंतरिक सूजन बढ़ सकती है और दर्द और खून निकलने की संभावना भी बनती है. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement