Advertisement

Shefali Jariwala की मौत का कारण बना कार्डियक अरेस्ट, 42 की उम्र में छीन गई जिंदगी, जानें रिस्क फैक्टर्स

Shefali Jariwala Death: फेमस एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार की शाम 27 जून को निधन हो गया है. उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है जो एक गंभीर स्थिति है इसमें अचानक से अचानक दिल की धड़कनें रुक जाती हैं.

Latest News
Shefali Jariwala की मौत का कारण बना कार्डियक अरेस्ट, 42 की उम्र में छीन गई जिंदगी, जानें रिस्क फैक्टर्स

Shefali Jariwala Death

Add DNA as a Preferred Source

Cardiac Arrest Risk Factors: शेफाली जरीवाला म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' में शानदार परफॉर्मेंस के चलते फेमस हुई थीं. फेमस एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत बीते शुक्रवार की शाम 27 जून को निधन हो गया है. खबरों के मुकाबिक, उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट है. यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें अचानक से दिल की धड़कने थम जाती है और व्यक्ति मौत की नींद सो जाता है. आजकल कार्डियक अरेस्ट से मौत की कई खबरें सामने आ रही हैं. इसके कई बड़े रिस्क फैक्टर्स हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.

कार्डियक अरेस्ट से हुई शेफाली जरीवाला की मौत (Shefali Jariwala Death)

शेफाली जरीवाला ने महज 42 की उम्र में अपनी आखिरी सांसे लीं. उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. वह अपनी फिटनेस और हेल्थ का पूरा ध्यान रखती हैं. ऐसे में यह खबर बहुत ही चौकाने वाली है. शेफाली जरीवाला को बीते शुक्रवार की शाम को मुंबई के एक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. डॉक्टरों ने कंफर्म किया की उन्हें अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. वहीं मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया.


कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का हुआ निधन, 42 की उम्र में ली आखिरी सांस


कार्डियक अरेस्ट के रिस्क फैक्टर

- कोरोनरी आर्टरी डिजीज यानी दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में प्लाक का जमा होना. ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे ब्लड फ्लो कम होता है. जो कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है.

- कार्डियोमायोपैथी इस स्थिति में दिल की मांसपेशियां बहुत ही सख्त, मोटी या कमजोरी हो जाती हैं. यह हार्ट पंप करने की क्षमता प्रभावित करता है. इससे मृत्यु का खतरा रहता है.

- हार्ट रिदम से जुड़ी समस्या को एरिथमिया कहते हैं. यह कार्डियक अरेस्ट का कारण हो सकता है. अगर आपका दिल बहुत धीमी गति या अनियमित रूप से धड़कता है तो यह खतरनाक हो सकता है.

- कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज दिल के कार्य और उसके स्ट्रक्चर को प्रभावित करती हैं. इस कारण कार्डियक अरेस्ट का खतरा रहता है.

- खराब लाइफस्टाइल और अन्य मेडिकल कंडीशंस के कारण भी कार्डियक अरेस्ट का खतरा रहता है. ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, स्मोकिंग इन कारणों से कार्डियक अरेस्ट आ सकता है. स्ट्रेस लेना और एक्सरसाइज न करना यह भी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है. इन कारणों से कार्डियक अरेस्ट का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. आपको इन स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement