Advertisement

Diabetes: डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ये एक ड्रिंक है रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

सत्तू कई प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसका ड्रिंक डायबिटीज जैसी बीमारी का रामबाण इलाज है.

Diabetes: डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ये एक ड्रिंक है रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खराब होती दिनचर्या और खानपान की वजह से शरीर में डायबिटीज जैसी बीमारी घर कर रही हैं. डायबिटीज (Diabetes Patient) से ग्रस्त लोगों को खानपान का खासा ध्यान रखना पड़ता है. इतना ही नहीं ब्लड शुगर बढ़ते ही तमाम दवाईयां लेनी पड़ती है. अगर आपभी इसी से परेशान है तो ये एक ड्रिंक आपकी डायबिटीज की समस्या (Diabetes Problem) को खत्म कर देगी. यह ड्रिंक कोई और नहीं बल्कि सत्तू (Sattu Benefits) का सेवन है. इसमें कई प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान

ये हैं सत्तू के फायदे (Benefits Of Sattu)

सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन, मैग्नीशियम भारी मात्रा में होता है. इसके नियमित सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है. यह शरीर के बढ़ते तापमान को कम भी कम करता है. इसके अलावा सत्तू में फाइबर भी मिलता है, जो पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.   

वजन कम करने से लेकर मसल्स बिल्ड में मिलता है फायदा

सत्तू की ड्रिंक में कैलोरी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह शरीर का मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस करने में काफी मदद मिलती है. सत्तू खाने से मसल्स बिल्ड होने के साथ ही पेट साफ होता है.  सत्तू ण्को ड्रिंक प्लांट बेस्ड प्रोटीन के में रूप में नियमित तौर पर ले सकते हैं. 

ऐसे बनाएं सत्तू ड्रिंक 

घर पर सत्तू बनाने के लिए चने को कढ़ाई में भून लें. अब इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद भूने हुए चनों को अच्छे से पीस लें. आपका सत्तू तैयार हो जाएगा. अब एक गिलास ठंडे पानी में दो से तीन गिलास चने का सत्तू मिलाकर पी लें. इसमें थोड़ा सा हल्का नमक और हल्की सी चीनी भी मिला सकते हैं. साथ ही नींबू का रस मिलाने से यह और भी बेहतरीन बन जाएगा. जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement