सेहत
Sana Makbul Health Update- बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि वह 2020 से ऑटोइम्यून लिवर डिजीज से पीड़ित हैं, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण क्या हैं...
Autoimmune Liver Disease- बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि वह 2020 से ऑटोइम्यून लिवर डिजीज से पीड़ित हैं. बता दें कि यह बीमारी मायोसाइटिस (Myositis) से मिलती-जुलती है, जिससे एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) भी जूझ रही हैं. भारती सिंह (Bharti Singh) के पॉडकास्ट में सना ने बताया था कि बहुत लोग नहीं जानते कि मुझे ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस (Autoimmune Hepatiti) है, मुझे लिवर की बीमारी है और इसका पता 2020 में पता चला था, जिसके खास लक्षण नहीं होते.
सना मकबूल न बताया कि इस बीमारी में शरीर की खुद की कोशिकाएं अंगों पर हमला करने लगती हैं. मेरे केस में कभी-कभी ये ल्यूपस की तरह हो जाता है और कभी किडनी पर असर करता है या फिर गठिया जैसी समस्या देता है. सामंथा रुथ प्रभु को मायोसाइटिस है, जो कि मांसपेशियों की बीमारी है और मुझे यह लिवर से जुड़ी हुई है..
लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों, जैसे फैटी लिवर डिजीज, लिवर इंफेक्शन, लिवर टिश्यूज शामिल हैं. इसमें से सबसे ज्यादा खतरनाक है ऑटोइम्यून लिवर डिजीज, जिसे ऑटो इम्यून लिवर इन्फ्लेमेशन (Autoimmune Liver Inflammation) भी कहते हैं. ऐसी कंडीशन तब होती है, जब शरीर के इम्यून सिस्टम का सेंसर ही खराब हो जाता है, इस स्थिति में रक्षा करने वाला इम्यून सिस्टम ही शरीर पर हमला करने लगता है, यह हेल्दी सेल्स पर ही अटैक कर नुकसान पहुंचाने लगता है.
ऑटोइम्यून लिवर डिजीज के लक्षण
ऐसी स्थिति में मसल्स पेन, हल्का बुखार, थकान, आंखें कमजोर होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. सना ने बताया कि इस बीमारी से जूझना आसान नहीं है. इसके लिए मैं स्टेरॉइड्स, सप्रेसेंट्स और कुछ दवाइयां लेती हूं. उन्होंने कहा कि यह एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है, ऑटोइम्यून लिवर कंडीशन बहुत मुश्किल होती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.