Advertisement

Ram Charan Wife: बॉलीवुड की हीरोइनों से भी खूबसूरत हैं राम चरण की पत्नी उपासना, फिटनेस का रखती हैं खास ध्यान

Skin Care Tips: सेहत का ध्यान रखने के लिए लोगों को हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करनी चाहिए और उपासना इन सारी बातों का ध्यान रखती हैं.

Ram Charan Wife: बॉलीवुड की हीरोइनों से भी खूबसूरत हैं राम चरण की पत्नी उपासना, फिटनेस का रखती हैं खास ध्यान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्कर जीतने वाली फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण इस समय काफी चर्चा में हैं. ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नाटू -नाटू गाने को मिले ऑस्कर से पूरा भारत गदगद है. राम चरण की तरह ही उनका पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला काफी फेमस हैं उनके वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल रहते है. राम चरण इस समय ऑस्कर को लेकर चर्चा में हैं तो उनका वाइफ उपासना अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं.

बता दे नाटू नाटू गाना फेम राम चरण की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है. वहीं उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के बारे में भी तरह तरह की खबरें चल रही हैं. नाटू नाटू के चलते वह भी अपने पति के कारण चर्चा में रहती हैं. उपासना की खूबसूरती चर्चा के चर्चे इस समय सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं.

धमनियों में जकड़ी वसा और ब्लड शुगर का है तगड़ा इलाज, सुबह खाली पेट पी लें इस बीज का पानी

राम चरण ने किया था पत्नी का जिक्र 

हाल में राम चरण ने अपनी वाइफ का जिक्र किया था और बताया था कि वो और उपासना जहां भी जाते हैं, वहां एक छोटा सा मंदिर जरूर बनाते हैं. यह एक परंपरा है, जो हमें हिंदुस्तान और हमारी ऊर्जा से जोड़े रखता है. यह हम सभी के लिए बहुत जरूरी है कि हम इस दिन की शुरुआत उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए करें, जिन्होंने हमें यहां रहने में मदद की है. 

बेहद खूबसूरत है राम चरण की पत्नी उपासना

उपासना के बारे में बता दें कि वह काफी  सफल महिला हैं और फिलहाल अपोलो हॉस्पिटल में वाइस चेयरपर्सन और सीएसआर हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी खूबसूरती और लाइफ स्टाइल के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं. 

उपासना को लेकर पता चला है कि वह अपनी फिटनेस और ब्यूटी का खास ध्यान रखती हैं. वह हेल्दी डाइट लेने के साथ ही खूब एक्सरसाइज भी करती है जिससे उनकी बॉडी फिट और खूबसूरत रहती हैं. 

रोज वर्कआउट फॉलो करती हैं उपासना

उपासना को लेकर पता चला है कि वह रोज वर्क आउट करती हैं जिससे बॉडी की गंदगी बाहर आती है और स्किन ग्लो करती रहती है. उनकी खूबसूरती की मुख्य वजह भी यही मानी जाती है. इसके अलावा वह बालों के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है और किसी भी तरह की हीटिंग तकनीक का इस्तेमाल नहीं करती है क्योंकि इससे उनके बाल खराब हो सकते हैं. 

जानकारी के मुताबिक वह किसी भी तरह के केमिकल्स का प्रयोग नहीं करती है जो भी प्रोडक्ट वह यूज करती है वह सारे नेचुरल ही होते हैं. वह टोनर क्लीनर माइंस्चराइजर का इस्तेमाल करती है जिससे उनका चेहरा हमेशा ही ग्लो करता है. इसके अलावा वह बालों के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है और किसी भी तरह की हीटिंग तकनीक का इस्तेमाल नहीं करती है क्योंकि इससे उनके बाल खराब हो सकते हैं. 

हड्डियों में जमे यूरिक एसिड को खींचकर बाहर कर देगा ये लाल जूस, घुटने का दर्द होगा गायब

योग और मेडिटेशन भी करती हैं उपासना

उपासना सेल्फ केयर के जरिए ही ग्लो करती हैं. वह मेडिटेशन और योग भी करती है. रामचरण की पत्नी अपनी बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए सभी नारियल पानी का भी सेवन करती हैं. ऐसे में आप यदि उनकी ही तरह तंदुरुस्त और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको भी उनका लाइफस्टाइल फॉलो करने का प्रयास करना चाहिए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement