Advertisement

युवाओं में बढ़ रहा सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Head And Neck Cancer: आजकल सिर और गर्दन का कैंसर भी जानलेवा होता जा रहा है और युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है. तो आइए यहां जानते हैं कि  क्या है यह कैंसर,  लक्षण और बचाव के तरीके.

Latest News
युवाओं में बढ़ रहा सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

head and neck cancer

Add DNA as a Preferred Source

कैंसर एक लाइलाज बीमारी है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है. इसके कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इसके कई प्रकार जानलेवा होते हैं. सिर और गर्दन का कैंसर भी एक तरह का कैंसर है जो युवाओं में बहुत बढ़ रहा है. पहले यह केवल बड़ी उम्र के लोगों या धूम्रपान या शराब का सेवन करने वाले लोगों को होता था. लेकिन आजकल 20 से 35 साल की उम्र के कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं तो आइए यहां जानते हैं कि सिर और गर्दन का कैंसर क्या है और इसके खतरे को कैसे कम कर सकते है.

क्या है सिर और गर्दन का कैंसर?

सिर और गर्दन का कैंसर सिर, होंठ, गले, जबड़े, मुंह, गले के पिछले हिस्से, स्वरयंत्र, जीभ, टॉन्सिल, थायरॉयड और लार ग्रंथियों जैसे अंगों में होने वाला कैंसर है। इसके लक्षण अक्सर आम बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं.

सिर और गर्दन के कैंसर के  लक्षण

  • मुंह या गले में लगातार घाव या छाला
  • निगलने में कठिनाई या दर्द
  • नाक से खून आना 
  • आवाज में बदलाव 
  • गर्दन या कान में गांठ या सूजन
  • मुंह में सुन्नपन या जबड़े में दर्द
  • खांसी
  • दांतों का ढीला होना या मसूड़ों से खून आना
  • वजन घटना

यह भी पढ़े:Monsoon Health Care: मानसून में बढ़ जाता है फंगल इंफेक्शन का खतरा, इन घरेलू उपायों से पाएं राहत


कैसे करें बचाव 

  • सिर और गर्दन के कुछ कैंसर मैरोन पेपिलोमावायरस के कारण होते हैं. ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए आप एचपीवी वैक्सीन लगवा सकते हैं.
  • सिर और गर्दन के कैंसर में  किसी भी तरह का तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करने से बचना चाहिए. इस से कैंसर बढ़ने का जोखिम बढ़ जाता हैं.
  • सिर और गर्दन के कैंसर के मामले में धूम्रपान से बचना चाहिए. यह शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को बढ़ावा देता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
  • सिर और गर्दन के कैंसर से बचने के लिए ओरल हाइजीन बनाए रखें. हर दिन अपने मुंह को अच्छी तरह से साफ करने की कोशिश करें और डेंटिस्ट से कम से कम महीने में 1 बार नियमित जांच करवाएं.
  • कैंसर होने का एक बड़ा कारण गलत लाइफस्टाइल अपनाना है. ऐसे में सिर और गर्दन के कैंसर से बचने के लिए आपको सही और पौष्टिक आहार लेना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए.
  • अगर आपके परिवार में कैंसर का इतिहास है या आप कैंसर के लक्षण अनुभव करते हैं तो बिना देर किए कैंसर विशेषज्ञ से संपर्क करें. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement