Advertisement

Soaked Walnuts: तेज दिमाग, दमकती त्वचा... रात में भिगोकर सुबह अखरोट खाने के ये हैं गजब के फायदे

Eating Soaked Walnuts Benefits: अखरोट सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं भीगे हुए अखरोट खाने के अन्य फायदे क्या हैं....

Latest News
Soaked Walnuts: तेज दिमाग, दमकती त्वचा... रात में भिगोकर सुबह अखरोट खाने के ये हैं गजब के फायदे

Benefits of Eating Soaked Walnuts

Add DNA as a Preferred Source

Benefits of Eating Soaked Walnuts- अखरोट स्किन और हेल्थ दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है, क्योंकि इसका रोजाना सेवन करने से दिमाग तेज (Sharp Barin) होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अखरोट (Akhrot ke fayde) प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के (Walnuts Nutrition Values) लिए बहुत ही जरूरी होता है...

दिमाग करता है तेज
बता दें कि भीगे अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को तेज करते हैं, इससे याददाश्त बढ़ती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Good News: बेझिझक अंडा खा सकेंगे Cholesterol के मरीज, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली नई तरकीब
 
कोलेस्ट्रॉल, दिल के मरीजों के लिए है फायदेमंद
अखरोट में मौजूद अल्फ़ा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) और मैग्नीशियम दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इतना ही नहीं इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल के दौरे और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है. 

पाचन तंत्र बनाए बेहतर
इसके अलावा अखरोट में मौजूद फ़ाइबर पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने में मदद करता है. नियमित रूप से इसके सेवन से कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं दूर होती हैं. 

त्वचा बनाए चमकदार
इसके अलावा भीगे हुए अखरोट त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होते हैं.  बता दें कि विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की चमक बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद बायोटिन और विटामिन बी बालों को झड़ने से बचाते हैं, उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. 

डायबिटीज में है फायदेमंद
अखरोट में फाइबर होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. अगर आप शुगर के मरीज हैं और इसे कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं. 

Diabetes Management: इन 7 बातों का ध्यान रखें डायबिटीज के मरीज, कभी नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल 

हड्डियों को बनाएं मजबूत
इसके अलावा अखरोट हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. दरअसल, अखरोट में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. 

कैसे करें इसका सेवन? 
इसके लिए 2 से 3 अखरोट की गिरी लें और इसे पानी में भिगो दें. इसे रातभर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह उठकर गिरी से छिलका निकालकर इसका सेवन करें. इससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement