Advertisement

Soaked Raisins: रोज इस चीज में भिगोकर खाएं किशमिश, सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं हो जाएंगी दूर

आमतौर पर लोग किशमिश को भिगोकर खाते हैं, जिसके लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि आप किशमिश का सेवन इस चीज में भिगोकर करेंगे तो इससे आपको डबल फायदा मिलेगा...

Latest News
Soaked Raisins: रोज इस चीज में भिगोकर खाएं किशमिश, सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं हो जाएंगी दूर

Raisins Soaked In Milk

Add DNA as a Preferred Source

किशमिश (Raisins) खाने के कितने फायदे हैं, इसके बारे में तो हर किसी को पता ही है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. आप इसका सेवन कई तरीके से कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे किशमिश (How To Consume Raisins) आपकी सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. 

आमतौर पर लोग किशमिश (Kishmish Health Benefits) को भिगोकर खाते हैं, जिसके लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, आप दूध में भी किशमिश भिगोकर खा सकते हैं. यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना (Soaked Raisins Benefits) जाता है. आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे...    

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
दूध और किशमिश हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं इस कॉम्बिनेशन से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा. ये खून को साफ करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इस एक विटामिन की कमी से फट सकती हैं नसें, पैरों में झुनझुनी और सुन्नाहट है पहला संकेत

पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
दूध में किशमिश को भिगोकर खाने से गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार आता है. इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. ऐसे में आप एक साथ इन दोनों चीजों का सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं, दूध में भीगी हुई किशमिश को कंज्यूम कर आप अपने एनर्जी लेवल्स को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं. 

मांसपेशियों और हड्डियों को बनाए फौलादी
इसके अलावा दूध और किशमिश, दोनों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में मुट्ठी भर किशमिश को भिगोकर छोड़ दें और फिर अगली सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश को दूध के साथ खाएं. इसका सेवन एक महीने तक लगातार करने से आपको अपनी सेहत पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)    

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement