Advertisement

Uric Acid Remedies: जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकेगी ये खट्टी मीठी पीली चटनी, ऐसे करें तैयार

High Uric Acid Remedy: लोगों के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या आम हो गई है. अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं तो इस पीली चटनी से इसे कम कर सकते हैं.

Latest News
Uric Acid Remedies: जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकेगी ये खट्टी मीठी पीली चटनी, ऐसे करें तैयार

High Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

Chutney To Reduce High Uric: यूरिक एसिड शरीर में एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ होता है जो पेशाब के रास्ते बाहर निकलता है. यूरिक एसिड के बाहर न निकलने या ज्यादा बनने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है. हाई यूरिक एसिड के कारण जोड़ों में दर्द और किडनी स्टोन की समस्या झेलनी पड़ सकती है.

अगर आप हाई यूरिक एसिड से जूझ रहे हैं तो इसे कम करने के लिए कई घरेलू नुस्खों और दवाओं का सहारा ले सकते हैं. आज हम आपको यूरिक एसिड कम करने के लिए नींबू के छिलके की चटनी के बारे में बताएंगे. ये खट्टी मीठी पीली चटनी यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकेगी.


बच्चा कर रहा Back Pain की शिकायत तो न करें इग्नोर, वरना सर्जरी तक पहुंच जाएगी बात


यूरिक एसिड में नींबू के छिलके के फायदे

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो हाई यूरिक एसिड को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं. यह जोड़ों के दर्द, सूजन और लालिमा को भी कम करते हैं. नींबू के छिलकों की चटनी गठिया के रोग में बहुत ही लाभकारी होती है. चलिए इसे बनाने की विधि बताते हैं.

ऐसे बनाएं नींबू के छिलकों की चटनी
सामग्री

नींबू के छिलकों की चटनी बनाने के लिए आपको आधा कप नींबू के छिलके लेने हैं. इसी के साथ ही आधा चम्मच जीरा, हल्दी और एक चम्मच तेल लेना है. नमक और चीनी स्वादानुसार लें.

विधि

नींबू के छिलकों को पानी में डालकर उबालें. इसके बाद इन्हें मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लें. एक कढ़ाई में तेल डालें और तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें. इसके बाद चीनी और नमक स्वाद के अनुसार डालें. दो मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें. टेस्टी नींबू के छिलके की चटनी बनकर तैयार है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement