सेहत
गर्मियों का सीजन आते ही ज्यादातर घरों में आमों का सेवन शुरू हो जाता है. लोग कच्चे आमों को भी बेहद पसंद करते हैं, लेकिन नमक के साथ कच्चा आम खाने से पेट से बीपी की परेशानी पैदा कर सकता है.
डीएनए हिंदी: (Raw Mango Side Effects Of Health) गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में आम की भरमार शुरू हो जाती है. हर कोई रसीले आम का स्वाद लेना चाहता है, लोग दोपहर से लेकर सुबह तक के खाने में आम को जरूर शामिल करते हैं. इसबीच ही महिलाओं से लेकर कुछ पुरुष भी कच्चे आमों को खाना भी खूब पसंद करते हैं. ज्यादातर घरों में लोग कच्चे आम की चटनी बनाने से लेकर नमक के साथ लगाकर खाते हैं. इसे खाने से कुछ फायदे हैं तो कई नुकसान भी है. हालांकि कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसके सेवन से बहुत ज्यादा नुकसान होता है. आइए जानते हैं कच्चे आम को नमक के साथ खाने के नुकसान...
कच्चे आम खाने के नुकसान
-कच्चे आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसे ज्यादा खाने की वजह से पेट तक खराब हो सकता है. इतना ही नहीं इसे डायरिया से लेकर पेट में पेट फूलन, ऐठन, गैस और पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती है.
-कुछ लोगों में ब्लड शुगर लो रहने की समस्या होती है. ऐसे में कच्चा आम खाने की वजह से स्पाइक हो जाता है. नमक के साथ खाना यह खतरनाक हो सकता है. इसे परेशानियां बढ़ सकती है. ऐसे में डाॅक्टर की सलाह पर ही कच्चे आम का सेवन करना चाहिए.
-कच्चा आम दांतों के लिए बहुत ही खतरनाक होता है. इसमें मौजूद खट्टापन दांतों की हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है. इसकी वजह से सेंसटिविटी और दर्द की परेशानी हो सकती है. यह झनझनाहट या पायरिया की समस्या बना सकता है.
-गले की बीमारी से जूझ रहे लोगों को कच्चे आम का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा होने पर इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है. यह खांसी से लेकर गले से जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है. ऐसे कच्चे आम की चटनी या आम का पन्ना न खाना ही बेहतर हो सकता है.
-कच्चा आम खाने की वजह से शरीर की गर्मी बढ़ जाती है. इसकी तासीर गर्म होती है. कच्चा और आम के सेवन से मुंह के छाले, एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.