Advertisement

गर्मी से राहत के लिए बारिश में नहा रहें हैं तो जान लें काम की बात, वरना पड़ जाएंगे बीमार

Summer Season Rain Side Effects: गर्मियों में बारिश आते ही लोग भीगना शुरू कर देते हैं. गर्मी से राहत के लिए बारिश में नहाना अच्छा तो होता है लेकिन इससे तबीयत पर असर पड़ सकता है. बारिश में भीगने से कई नुकसान हो सकते हैं.

Latest News
गर्मी से राहत के लिए बारिश में नहा रहें हैं तो जान लें काम की बात, वरना पड़ जाएंगे बीमार

Rain Bath Side Effects

Add DNA as a Preferred Source

Bathing in Rain Harmful Effects: दिल्ली में कल बारिश हुई जिसके बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. गर्मियों में जब बारिश आती है तो लोग भीगना खूब पसंद करते हैं. इन दिनों बारिश का माहौल बना हुआ है लेकिन आपको थोड़ी देर के मजे के लिए बारिश में भीगने से बचना चाहिए. वरना बारिश में भीगने के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं. गर्मियों में पड़ने वाली बारिश आपकी सेहत पर वार कर सकती हैं. ऐसे में आपको बारिश में भीगने और नहाने से बचना चाहिए.

बारिश में भीगने से होने वाले नुकसान (Barish Mein Bheegne ke Nuksan)

सर्दी और जुकाम का खतरा
बारिश में भीगने के कारण सर्दी, जुकाम और गले में खराश की परेशानी हो सकती है. अचानक से गर्मी में ठंड लगने के कारण थर्मल शॉक लगता है यह इसी कारण होता है.

सिरदर्द और माइग्रेन
बारिश में भीगने पर शरीर के तापमान में एकदम से बदलाव आता है. तापमान में बदलाव के कारण शरीर पर असर पड़ता है जो सिरदर्द और माइग्रोन को ट्रिगर करता है.

मौसमी फ्लू
अगर आप बारिश में भीगते हैं तो यह मौसमी फ्लू का कारण बन सकता है. इसकी वजह से थकान, बुखार, मांसपेशियों में दर्द हो सकता है.

पेट की बीमारियां
भीषण गर्मी के मौसम में आप अचानक से बारिश के संपर्क में आते हैं तो शरीर का तापमान बदल जाता है जिसकी वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है. बारिश के कारण दूषित भोजन और पानी पेट की समस्या का कारण बन सकता है. आपको डायरिया, उल्टी और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है.

स्किन और बालों को नुकसान
बारिश का पानी स्किन और बालों के लिए भी नुकसानदेय हो सकता है. इससे बालों को नुकसान हो सकता है. बारिश में भीगने के कारण स्किन रैश, दाद और खुजली की समस्या भी हो सकती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement