Advertisement

अचानक से छोड़ दिया चीनी खाना तो क्या होगा? जानें मीठा छोड़ने पर होने वाली परेशानियां

No Sugar Challenge: कई लोग अचानक से शुगर खाना छोड़ देते हैं लेकिन यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. अचानक से मीठा खाना छोड़ देने पर सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं.

Latest News
अचानक से छोड़ दिया चीनी खाना तो क्या होगा? जानें मीठा छोड़ने पर होने वाली परेशानियां

Quitting Sugar

Add DNA as a Preferred Source

Quitting Sugar Side Effects: चीनी का सेवन करना कई तरह से स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण हाई ब्लड शुगर, मोटापे और दांतों में कैविटी की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में कई लोग बिना सोचे समझें ही अचानक से चीनी और शुगर खाना बंद कर देते हैं. हालांकि, अचानक से शुगर बंद करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इससे आपको नुकसान हो सकता है. चलिए बताते हैं कि, कैसे शुगर खाना छोड़ने पर आपको परेशानी हो सकती है.

अचानक शुगर छोड़ने के नुकसान

आंतों की समस्याएं
चीनी का सेवन अचानक बिल्कुल बंद कर देने पर पेट में सूजन, अपच और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. शुगर खाना छोड़ने पर आंतों के माइक्रोबायोटा में बदलाव होता है जो आंतों को नुकसान पहुंचाता है. इस गंभीर समस्या से बचे रहने के लिए शुगर छोड़ने पर दही और खमीर वाली चीजें खाएं.

चिड़चिड़ापन
चीनी खाना कम करने से यह गु़ड फील हार्मोन जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन में कमी लाती है. इसके कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. आपको चीनी खाना छोड़ने पर योग और एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए. इस तरीके से आप शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं.

सिरदर्द होना
चीना का सेवन अचानक से बंद करने पर सिरदर्द की परेशानी भी हो सकती है. ऐसा डोपामाइन लेवल के कम होने के कारण होता है. सिरदर्द से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करें और अच्छी नींद लें.

नींद की कमी
अगर आप अचानक से शुगर छोड़ देते हैं तो इससे नींद प्रभावित हो सकती है. शरीर में चीनी की कमी होने पर मेलाटोनिन हार्मोन पर असर पड़ता है. यह नींद से संबंधित हार्मोन है. इसकी वजह से नींद में कमी आने लगती है. इस स्थिति से बचने के लिए शुगर छोड़ने से पहले सोने की आदतें सुधारें. स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस को कम करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement