सेहत
स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाए रखने के लिए बहुत से फल और सब्जियां अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें सब्जियों के फूल भी बहुत ही लाभकारी हैं.
डीएनए हिंदी: (Pumpkin Health Benefits) खाने में अहम भूमिका निभाने वाली सब्जी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इन्हीं में से एक सीताफल भी है. कुछ जगहों पर इसे कद्दू के नाम से भी जाना जाता है. ज्यादातर लोग इसे पूरी के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीताफल की सब्जी ही नहीं बेल पर लगने वाले इसके फूल का सेवन भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह दर्जनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें कैल्शियम से लेकर फास्फोरस, मिनरल्स और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. यह पाचन तंत्र से लेकर आंखों की रोशनी समेत स्वास्थ्य को और भी फायदे देते हैं. आइए जानते हैं सीताफल के फूल खाने के फायदे
कद्दू के फूल इम्यूनिटी को करते हैं बूस्ट
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
कद्दू के फूलों में विटामिन सी से लेकर फास्फोरस समेत कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में जाते हैं. ये रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाता है. इसके साथ ही आयरन के अवशोषण को तेज कर सर्दी और खांसी से बचाता है.
फंगल इंफेक्शन से रखें दूर
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया से लेकर इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में कद्दू के फूलों का सेवन करने से ही बैक्टीरिया से लेकर फंगल इंफेक्शन की समस्याएं दूर हो जाती है. यह इंफेक्शन की समस्या को भी दूर कर देती है.
पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक
गर्मी के मौसम अक्सर लोगों को पाचन की समस्या हो जाती है. थोड़ा भी ज्यादा खाने की वजह से पेट खराब हो जाता है. इसकी एक मुख्य वजह पाचन तंत्र का कमजोर होना भी होता है. ऐसे में कद्दू के फूलों का सेवन करना बेहर फायदेमंद होता है. पाचन तंत्र को बूस्ट करता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट में भारीपन से लेकर अपच जैसी समस्याओं को दूर कर देता है.
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
कद्दू के फूल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें मौजूद विटामिन ए आंखों के ड्राई होने की समस्या को खत्म कर देता है. इसके साथ ही यह रतौंधी जैसी समस्या को भी दूर कर सकती है.
हड्डियों के लिए भी लाभदायक
कद्दू के फूलों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है. यह दोनों पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करते हैं. इसके साथ ही ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या को दूर करते है. ऐसे में कद्दू के फूल खाने से इसका पूरा फायदा मिलता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.