Advertisement

High BP Warning: बीपी की दवा नहीं करेगी काम अगर खून में कम हो जाए यह मिनरल

Mineral Deficiency: क्या आप बीपी दवा लेने से भी कंट्रोल नहीं हो रहा तो इसके पीछे ब्लड में एक खास मिनरल की भारी कमी जिम्मेदार हो सकती है.

Latest News
High BP Warning: बीपी की दवा नहीं करेगी काम अगर खून में कम हो जाए यह मिनरल

बीपी की दवा नहीं करेगी काम अगर खून में कम हो जाए यह मिनरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हाई बीपी का लगातार बढ़ना जानलेवा हो सकता है. कई बार दवा खाने के बाद भी बीपी कम नहीं होता है और इसके पीछे एक खास तरह के मिनरल का काम होना होता है क्योंकि ये मिनरल ही सोडियम को मैनेज करता है. 

जब शरीर में सोडियम अधिक होता है तो ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. खानपान में गड़बड़ी, तनाव और मोटापे के कारण बीपी का बढ़ना आम बात है, लेकिन कई बार बीपी के बढ़ने की वजह ब्लड में पोटेशियम की कमी भी होती है. 

यह भी पढ़ेंः  Diabetes Tips: खून में घुले शुगर को बाहर निकाल देगा ये सूखा फल, डायबिटीज तेजी से होगी कंट्रोल

मेयो क्लिनिक के अनुसार अनियंत्रित उच्च रक्तचाप दिल के दौरे और स्ट्रोक सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाता है. एनएचएस उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए खानपान के साथ पोटेशियम के स्तर मैनेज करने की सलाह देता है. मेयो क्लिनिक के अनुसार अगर आपके आहार में बहुत कम पोटेशियम उच्च रक्तचाप की ये बड़ी वजह हो सकता है. 

असल में पोटेशियम कोशिकाओं में सोडियम की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है और साथ ही साथ ये अच्छे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है. यदि आपको अपने आहार में पर्याप्त पोटेशियम नहीं मिलता है या आप निर्जलीकरण या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण बहुत अधिक पोटेशियम की कमी के शिकार हैं तो संभव है कि आपके ब्लड में सोडियम का स्तर हाई रहे. 

यह भी पढ़ेंः Cholesterol Warning : इन 3 जगहों पर सूजन, नसों में जमी वसा का है संकेत, समझ लें लाल निशान पर है कोलेस्ट्रॉल

हार्ट यूके की रिपोर्ट के अनुसार पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ उच्च रक्तचाप के प्रबंधन में महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पोटेशियम सोडियम के प्रभाव को कम करता है.

जान लें कि अगर आप बहुत अधिक यूरिन पास कर रहे और पानी कम पी रहे तो संभव है आपका बीपी बढ़ा रहे. असल में पोटेशियम आपकी रक्त वाहिकाओं की दीवारों में तनाव को कम करने में भी मदद करता है, जो रक्तचाप को और कम करने में मदद करता है. 

उच्च रक्तचाप से बचने के उपाय
भले ही पोटेशियम सोडियम के रक्तचाप बढ़ाने वाले प्रभावों को कम कर सकता है, लेकिन अधिक नमक या पैकेडबंद चीजें आपके बीपी को बढ़ा देंगी इसलिए एक दिन में 6 ग्राम से अधिक नमक बिलकुल न खाएं. ये लगभग 1 चम्मच के बराबर होगा. साथ ही कम वसा वाले आहार लें जिसमें बहुत सारे फाइबर शामिल हों. जैसे कि साबुत चावल, मल्टीग्रेन रोटी, हरे पत्तेदार सब्जियां, सब्जियां आदि. 

इन चीजों से बचें
नमक ही नही, चीनी भी आपके बीपी को बढ़ा सकता है इसलिए आप चीनी भी कम करें. 
बहुत अधिक संतृप्त वसा या तैलीय मछली, रेड मीट खाने से बचें और रोज कम से कम 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement