Advertisement

शहरी लोगों में बढ़ रहा Brain Tumor का खतरा, स्टडी में किया दावा, रिसर्च में हुए बड़े खुलासे

Brain Tumor Risk: अगर मस्तिष्क की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि हो जाती है. जिसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं. सिरदर्द, दौरे पड़ना, दृष्टि कमजोर होना, संतुलन और व्यवहार में बदलाव इसके लक्षण हो सकते हैं.

Latest News
शहरी लोगों में बढ़ रहा Brain Tumor का खतरा, स्टडी में किया दावा, रिसर्च में हुए बड़े खुलासे

Brain Tumor Risk

Add DNA as a Preferred Source

Air Pollution And Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क से जुड़ी एक बीमारी है. इसमें मस्तिष्क की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि हो जाती है. जिसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं. ब्रेन ट्यूमर घातक और जानलेवा साबित हो सकता है. ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में सिरदर्द, दौरे, दृष्टि, संतुलन और व्यवहार में बदलाव हो सकता है. हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि, ब्रेन ट्यूमर का खतरा शहरी लोगों को अधिक है. ऐसे में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

शहरी लोगों को ब्रेन ट्यूमर का खतरा

शहरी क्षेत्रों में वायु का स्तर काफी प्रदूषित होता है. ऐसे में वायु प्रदूषण के कारण ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है. वायु प्रदूषण हार्ट प्रॉब्लम्स, सांस लेने की समस्याओं, फेफड़ों के रोग और ब्रेन ट्यूमर तक का खतरा पैदा करता है. प्रदूषित वायु दिमाग में सामान्य ट्यूमर, मेनिनजियोमा के खतरे को भी बढ़ा सकती है. नई रिसर्च में इस बारे में खुलासा हुआ है.

90% भारतीयों के खाने में प्रोटीन का सही बैलेंस नहीं मिला, जाने लें क्या होगा इससे शरीर को नुकसान

रिसर्च में हुआ खुलासा

न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने प्रदूषण और मेनिनजियोमा ट्यूमर के बीच संबंध पाया है. मेनिनजियोमा एक प्रकार का ट्यूमर है जो रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली पतली परत मेनिन्जेस में बनता है. ऐसे में वायु प्रदूषण के कारण ब्रेन ट्यूमर का खतरा अधिक रहता है. इसके कारण सिरदर्द, दौरे पड़ने और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बढ़ सकती हैं.

महानगर और प्रदूषण

बड़ी आबादी वाले शहरों में प्रदूषण अन्य जगहों की तुलना में अधिक है. ऐसे में प्रदूषण के कारण शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच प्रदूषण का खतरा अधिक बढ़ गया है. शहरों में गाड़ियां, फैक्ट्रियां, इंडस्ट्रियल एरिया और घर के निर्माण से प्रदूषण होता है. इतना ही नहीं जो लोग इन अधिक प्रदूषण वाली जगहों पर रहते हैं उन्हें ब्रेन ट्यूमर का खतरा अधिक है. वायु प्रदूषण दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर के खतरे को बढ़ाता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए रेलवे विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement