सेहत
फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इनका अधिक सेवन नुकसान भी दे जाता है. इतना ही नहीं यह हालत बिगाड़ सकता है.
डीएनए हिंदी: (Orange Side Effects and Harmful) फलों को हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि लोग बिना सोचे समझे फलों का सेवन करना शुरू कर देते हैं. ऐसा करना कई बार सेहत के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक बन जाता है. इसे कई ऐसी समस्याएं खड़ी हो जाती है, जो जानलेवा तक होती है. ऐसी समस्या संतरों का ज्यादा सेवन करने से भी हो सकती हैं. इसके फायदे नुकसान में बदल जाते हैं. आइए जानते हैं संतरे सेहत को होने वाले नुकसान...
विटामिन सी से भरपूरा संतरा बेहतरीन स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है. इसमें सोडियम, पोटेशियम और आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसका ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक होता है.
संतरा खाने से सेहत को होते है ये नुकसान
-संतरा फाइबर से भरपूर है. इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में ऐंठन और दस्त जैसी समस्या हो सकती है. विशेषकर उन लोगों कोए जो गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या से ग्रस्त है, उन्हें संतरे का सेवन कम कर देना चाहिए.
-जिन लोगों को अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द की समस्या है. उन्हें संतरे का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. संतरे की तासीर ठंडी होती है, जिससे स्वेलिंग और दर्द की समस्या हो सकती है.
-ज्यादा संतरे का सेवन करने से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है. इसकी वजह संतरे में एसिड का अधिक होना है. यह एनेमल में कैल्शियम के साथ मिलकर रिएक्शन करते है.
-जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो उन लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए. यह किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
-कुछ लोगों को संतरा खाने के बाद एलर्जी हो जाती है. ऐसे में आपको संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए.
-संतरे का ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है. क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती हैं.
-बहुत ज्यादा संतरा खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, जिन लोगों को अमलतास की परेशानी हैए उन्हें संतरे का सेवन कम करना है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.