Advertisement

New XEC Covid Variant: फिर से तबाही मचाने आ रहा नया XEC कोविड वैरिएंट, ठंड में तेजी से फैलने की है आशंका

कोविड का एक नया वैरिएंट फिर से ठंड में तबाही मचा सकता है. जून में जर्मनी में पहचाने गए XEC वैरिएंट के मामले ब्रिटेन, अमेरिका, डेनमार्क और कई अन्य देशों में सामने आए हैं.

Latest News
New XEC Covid Variant: फिर से तबाही मचाने आ रहा नया XEC कोविड वैरिएंट, ठंड में तेजी से फैलने की है आशंका

XEC Covid 

Add DNA as a Preferred Source

कोविड का एक नया वैरिएंट फिर से तेजी से फैल रहा है और अनुमान है कि ये ठंड में और तेजी से फैल सकता है. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में जेनेटिक्स इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर फ्रेंकोइस बैलॉक्स के अनुसार  XEC को अन्य हालिया कोविड वेरिएंट की तुलना में अधिक तेज से फैलने वाला माना गया है और इसके लिए भी टीके की जरूरत होगी

वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंड में XEC मेजर सब वैरिएंट की तरह उभरेगा. कैलिफोर्निया स्थित स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक एरिक टोपोल का कहना है कि XEC अभी शुरू ही हुआ है और इसमें कई सप्ताह, कुछ महीने में ये एक नई लहर ले आएगा.

एक्सईसी कोविड के लक्षण क्या हैं?

लक्षण पहले की तरह ही सर्दी या फ्लू जैसे ही माने जाते हैं:
बहुत तेज बुखार 
बदन दर्द
बेतहाशा थकान
खांसी या गले में खराश

अधिकांश लोग कोविड के कुछ सप्ताह के भीतर बेहतर महसूस करते हैं लेकिन ठीक होने में अधिक समय लग सकता है.

कोविड डेटा विश्लेषक माइक हनी ने एक्सईएन पर कहा कि डेनमार्क और जर्मनी में एक्सईएन की बहुत ज्यादा असर दिखा रहा है. लेकिन पहले की तुलना में अब नियमित परीक्षण बहुत कम हो गया है, जिससे यह जानना मुश्किल हो गया है कि कोविड कितना फैला हुआ है.

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) का कहना है कि वायरस का उत्परिवर्तित होना और बदलना सामान्य बात है. 

इन लोगों को लेना होगा वैक्सीन का पावरडोज

  • 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्क
  • डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल की बीमारी वालों को
  • जो वृद्ध किसी भी रोग से ग्रस्त हों
  • छह महीने से अधिक उम्र के बच्चे जिनकी इम्युनिटी कमजोर हो

 
यूकेएचएसए की उप निदेशक डॉ. गायत्री अमृतलिंगम ने कहा: "समय के साथ वायरस का आनुवंशिक रूप से बदलना सामान्य और अपेक्षित है.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement