सेहत
खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग पानी पी लेते हैं,लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं. जिनके तुरंत बाद पानी पीने से पेट खराब हो जाता है. इसका असर तुरंत दिखने लगता है
डीएनए हिंदी: आमतौर पर लोगों को कुछ भी खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत होती है, लेकिन यह आदत बहुत ही नुकसानदायक होती है. आयुर्वेद से लेकर सभी चिकित्सक पद्धती में खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है. वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खाने के घंटों बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करना आपकी सेहत से ज्यादा पेट पर भारी पड़ सकता है. पानी का सेवन आपके पेट को बिगाड़ सकता है. आइए जानते हैं किन चीजों को बाद भूलकर भी नहीं पीना चाहिए पानी...
केला खाने के बाद पानी न पिएं
केला खाने के बाद पानी का सेवन बहुत ही नुकसानदायक होता है. यह गैस से लेकर एसिडिटी की समस्या को बढ़ा देता है. इसे पेट खराब हो जाता है. साथ ही उल्टी जैसी फीलिंग आती है. यह कब्ज भी बढ़ा सकता है.
दूध के बाद न पिएं पानी
दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही नहीं है. इसे दूध से मिलने वाले पोषक तत्व पेट में जाकर जम जाते हैं. यह यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में दूध पीने का कोई फायदा नहीं होता. इतना ही नहीं यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की गति को धीमा कर देता है. इसे एसिडिटी व अपच की समस्या हो जाती है.
गर्मियों में लिने वाले सीजनल फ्रूट
गर्मियों में मिलने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज, अंगूर खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. इन फ्रूट्स को खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक होता है. ऐसा करने करने पर फलों से मिलने वाले पोषक तत्व सीधे पेट में चले जाते हैं. इन्हें खाने का फायदा शरीर को नहीं मिलता है. इसे यह किडनी को प्रभावित करते हैं.
पानी वाली सब्जियों के बाद भी नहीं पीना चाहिए पानी
जिन सब्जियों में भरपूर मात्रा में पानी मिलता है, जैसे खीरा, ककड़ी और सिंघाड़ा इन्हें खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने पर पेट फूलने लगता है. इसके साथ ही दस्त की समस्या भी हो सकती है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.