Advertisement

Tips For Odor: पैरों से बदबू होगी तुरंत दूर बस आजमा कर देखें ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Foot Odor : कई बार पैरों में पसीना आना और बदबू खुद का ही नहीं, दूसरों का भी जीना मुश्किल कर देती है लेकिन कुछ टिप्स इस समस्या से आपको निजात दिला सकते हैं.

Latest News
Tips For Odor: पैरों से बदबू होगी तुरंत दूर बस आजमा कर देखें ये घरेलू नुस्खे

Natural and effective home remedies to get rid of foot odor
 

Add DNA as a Preferred Source

पैरों की बदबू कई बार शर्मिंदगी की वजह भी बनती है और खुद के लिए भी परेशानी खड़ी करती है. पैरों में ज्यादा पसीना आने के कारण ऐसा होता है. पैरों में पसीना आना केवल बदबू का ही कारण नहीं बनता बल्कि‍ इससे फंगल इंफेक्शन तक का खतरा बना रहता है. पसीना और गंदगी मिलकर बैक्टीरिया पैदा करते हैं और इससे बदबू की स्थिति गंभीर हो जाती है. यहां आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं जो आसानी से आपकी समस्याा से छुटकारा दिला सकते हैं. 

क्यों  आता है पैरों में पसीना
अगर आपके पैरों में बहुत पसीना आता है तो इसे पीछे एक नहीं कई वजह हो सकती है. टाइट जूते, पसीने की अधिकता, डायबिटीज आदि के कारण भी पसीने की समस्याक होती है. मोजे पहनने से पसीना नहीं सूखता और पैरों से दुर्गंध आती है. दुर्गंध का एक कारण बैक्टीरिया भी होते हैं. dead cells  और स्किन में मौजूद तेल में बैक्टीरिया मिल जाते हैं, जिससे पैरों से बदबू आती है. पैरों में पसीने की ग्रंथियां होती हैं, जिसके कारण पसीने से पैरों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. आपको जानकर आश्चंर्य होगा कि पसीने में गंध नहीं होती लेकिन उसमें बैक्टीरियाइसके लिए जिम्मेगदार होते हैं क्योंेकि ये एक खास तरह की गैस छोड़ते हैं, जिससे बदबू आती है.

यह भी पढ़ें - जानिए क्‍यों होती हैं घमौरियां और इनसे छुटकारा दिलाने वाले ये 5 घरेलू नुस्खे...

पैरों की बदबू को दूर कैसे करें 

1.  पैरों को नमक के पानी में डुबोकर बैठें या नमक के पानी से अपने पैर धो लें. इससे काफी हद तक बदबू दूर हो जाएगी. आधा लीटर पानी में आधा कप नमक मिलाकर उसमें पैर डालकर बैठे फिर 15 मिनट बाद पैरों को सुखा लें.

2. आप जूते या सैंडल के अंदर थोड़ा सफेद सिरका डाल दें, इससे जूतों और पैरों से बदबू नहीं आएगी. 

3. गीले जूते पहनने की गलती बिलकुल भी न करें, जूतों को अच्छे से सुखाएं क्योंकि गीले जूतों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसके लिए जूतों को धूप या ड्रायर से सुखाकर तब पहनें. 

4. बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण में पैर डुबो दे. इससे बैक्टीरिया खत्म होंगे और बदबू भी दूर होगी. बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से पैरों में इंफेक्शन का डर भी नहीं रहेगा. 

5. पैरों में बदबू आ रही हो तो सबसे पहले पैरों को अच्छी तरह धो लें, अब पैर में गुलाब जल छिड़ककर पैरों को सूखने दें, फिर मॉश्चराइजर लगा लें .

यह भी पढ़ें: पेट की ये 2 परेशानी नॉन अल्कोहलिक Fatty liver का देती है संकेत

6. बदबू दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी करें और इसके लिए एक कप पानी में नींबू का रस मिलाएं और उससे पैर धोएं तो बदबू दूर हो जाएगी.

7. पैर की बदबू दूर करने के लिए आप पाउडर या टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  टेल्कम पाउडर को पैर और जूतों पर छिड़क दें. वहीं, टी बैग को पानी में मिलाकर उसमें पैरा डुबोकर रखेंत्र 

नोट- पैरो में ज़्यादा पसीना आने से फंगल इंफेक्श न होता रहता है तो डॉक्टदर को जरूर दिखा लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement