Advertisement

Bad Sleeping Habits: नींद से जुड़ी ये कॉमन आदत ले सकती है जान! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Common Sleeping Pattern: हाल ही में एक स्टडी हुई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि नींद के इस कॉमन पैटर्न से जल्दी मौत का खतरा 20 फीसदी तक बढ़ सकता है..

Latest News
Bad Sleeping Habits: नींद से जुड़ी ये कॉमन आदत ले सकती है जान! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Early Sleep Benefits

Add DNA as a Preferred Source

आमतौर पर ज्यादातर लोग दोपहर को खाना खाने के बाद थोड़ी देर का नैप जरूर लेते हैं. लेकिन, ऑफिस की थकान के बीच दिन में बार-बार या लंबी झपकी (Power Nap) लेने की आदत आपके लिए खतरनाक हो सकती है. हाल ही में एक स्टडी हुई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि नींद के इस कॉमन पैटर्न (Common Sleeping Pattern) से जल्दी मौत का खतरा 20 फीसदी तक बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप भी दोपहर का खाना खाने के बाद कुछ देर आंखें मूंदकर सुस्ताना पसंद करते हैं, तो संभल जाइए, यह आदत (Sleep) आपके लिए जानलेवा हो सकती है.. 

क्या कहती है स्टडी? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिसर्च में 86 हजार से ज्यादा हेल्दी, मध्यम आयु वर्ग के लोगों की नींद की आदतों को सालों तक ट्रैक किया गया है, जिसमें यह पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से दिन में झपकी लेते हैं खासतौर से दोपहर के समय, उनमें समय से पहले मौत की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है, उनके मुकाबले जो लोग दिन में नहीं सोते. 

यह भी पढ़ें- अच्छी और भरपूर नींद चाहिए तो सोने से पहले न करें ये 5 काम, वरना करवटें बदलते गुजरेगी रात

एक्सपर्ट्स के मुताबिक बार-बार झपकी लेना रात की खराब नींद या शरीर में गंभीर समस्याओं जैसे डिमेंशिया, दिल की बीमारी या नींद से जुड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

क्या कहती है स्टडी?

स्टडी में शामिल लोगों की नींद को एक्टिग्राफी नामक डिवाइस से एक सप्ताह तक रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पता चला कि दिन में 11 से 1 बजे के बीच झपकी लेने वालों में 7% अधिक मृत्यु जोखिम होती है, वहीं जो सबसे लंबी और अनियमित झपकियां लेते थे उनमें जल्दी मौत का जोखिम 20 फीसदी तक बढ़ जाता है. 

कहीं गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं नैपिंग

इस स्टडी को लीड कर रहे प्रोफेसर चेनलू गाओ के मुताबिक, यह केवल ‘आप दिन में सोते हैं या नहीं’ का मामला नहीं है, बल्कि आप कितनी देर, कितनी बार और कब सोते हैं यह सभी बातें मिलकर भविष्य की सेहत का संकेत देती हैं. स्टडी में पाया गया कि अनियमित झपकी लेने वाले लोगों में दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम अधिक होता है. 

यह भी पढ़ें- मीठा ही नहीं, इस विटामिन की कमी भी हो सकती है डायबिटीज का कारण, बन जाएंगे Diabetic Patient

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप दिन में अक्सर नींद महसूस करते हैं, तो यह सिर्फ थकावट नहीं बल्कि आपके शरीर में चल रही किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. इसलिए सिर्फ रात की नींद नहीं बल्कि दिन की झपकियों के बारे में भी पूछना चाहिए. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement